ad

प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण : शीघ्र समाधान का दिया गया आश्वासन


प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण : शीघ्र समाधान का दिया गया आश्वासन

इटारसी ।  जिला शिक्षा केंद्र की टीम द्वारा ओझा बस्ती के समीप स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण न्यास कॉलोनी की पार्षद श्रीमती अमृता मनीष ठाकुर के विशेष आग्रह पर संपन्न हुआ। पार्षद ठाकुर द्वारा विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला परियोजना समन्वयक श्री राजेश जायसवाल से चर्चा की गई थी।

विद्यालय की बाउंड्री वॉल की ऊँचाई अत्यंत कम है, जिसके कारण रात्रि के समय असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। साथ ही, बच्चों की संख्या बढ़ने के बावजूद कक्षों की संख्या सीमित है, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था बाधित हो रही है।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा केंद्र से इंजीनियर श्री दीपक वर्मा एवं श्री सलामत खान ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की भौतिक स्थितियों का अवलोकन किया। दोनों इंजीनियरों ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा पटेल एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनीष ठाकुर भी उपस्थित रहे। श्री ठाकुर ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति और बच्चों की आवश्यकता को विस्तार से टीम के समक्ष प्रस्तुत किया।

सामाजिक कार्यकर्ता  मनीष ठाकुर ने बताया कि उक्त समस्याओं से नर्मदापुरम के वरिष्ठ विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा को भी अवगत कराया गया है। विधायक जी ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post