ad

"राष्ट्रीय खेल दिवस" पर टेबल टेनिस, शतरंज एवं ऑनलाइन प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन



"राष्ट्रीय खेल दिवस" पर टेबल टेनिस, शतरंज एवं ऑनलाइन प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन 

इटारसी । उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार *"राष्ट्रीय खेल दिवस"* पर फिट इंडिया मिशन द्वारा फिटनेस आंदोलन के रूप में प्रेरक थीम 'एक घंटा, खेल के मैदान में' के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत महाविद्यालय में प्रथम दिवस पर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पर स्टॉफ एवं छात्राओं के लिए टेबल टेनिस, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस पर ऑनलाइन प्रश्नमंच प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्रीड़ाधिकारी डॉ. मुकेश बिस्ट ने कहा की खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो कि मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि युवाओं में खेल भावना का विकास और राष्ट्र को खेलों के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के मूल्यों, अनुशासन, दृढ़ता, खेल भावना और टीम वर्क के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आम जनता को खेलों को अपनाने और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, साथ ही फिट और स्वस्थ रहने के महत्व पर ज़ोर देना है। स्टॉफ से टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. हर्षा शर्मा व श्री एन. आर. मालवीय एवं द्वितीय स्थान डॉ. संजय आर्य ने प्राप्त किया। छात्राओं में प्रथम स्थान कु. सुहानी बढ़कुर ने प्राप्त किया। स्टॉफ से शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम श्री अनिल मोहबे एवं द्वितीय स्थान श्री स्नेहांशु सिंह ने प्राप्त किया। छात्राओं में प्रथम कु. पलक पूर्वी एवं द्वितीय स्थान कु. सुहानी बढ़कुर ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजयी स्टाफ़ एवं छात्राओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  महाविद्यालय की पूर्व छात्रा कु. ऋचा मेहरा एवं कु. ज्योति बड़कुर ने खेलों में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया, इन्हें प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यायकगण एवं छात्रायें उपस्थित थी।

    डॉ. आर. एस. मेहरा                                         प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post