थाना प्रभारी ने मुस्कान संस्था में बेटियों को दी सुरक्षा की सौगात
इटारसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने मुस्कान संस्था पहुंचकर सभी बेटियों को भाई के रूप में रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर बेटियों ने थाना प्रभारी को राखी बांधी।
श्री बुंदेला ने कहा कि वे लगातार मुस्कान परिवार से जुड़े रहकर बच्चियों के अधिकारों एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में संस्था संचालक मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)
