लक्ष्य नशा मुक्ति केंद्र ने किया "नारी शक्ति सम्मान 2025" का आयोजन
इटारसी । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर लक्ष्य नशा मुक्ति केंद्र इटारसी में नारी शक्ति सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ऐसी नारी शक्ति जो समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है, ऐसी नारियों का सम्मान किया गया।
साथ हीं छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नवदुर्गा स्वरूप झांकी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया,अन्य अतिथि के रूप मे भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती प्रेमलता तोमर, श्री विकास नारोलिया, श्री कुलदीप रावत, श्री गोलू मालवीय, श्री सचिन तोमर, श्री आशीष भदौरिया, श्री मनोज बड़कुर मंचासीन रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ नवदुर्गा झांकी की आरती कर किया गया।
श्रीमती माया नारोलिया ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा ही नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने सभी बहनों को बधाई देते हुए कहा की कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता केवल हमारे अंदर उसको करने की लगन होनी चाहिए। उन्होंने कहा आज की नारी सब पर भारी है, क्योंकि आज ऐसा कोई कार्य नहीं जो पुरुष करता हो वह महिला ना कर सके।
इस अवसर पर श्रीमती तारा साहू (अंकुरित अनाज का व्यापार), श्रीमती माला वैध (पेट्रोल पंप पर कार्यरत), श्रीमती रामबाई (इटारसी रेलवे स्टेशन पर कुली), श्रीमती वंदना धीमान (संस्कार केंद्र संचालिका), श्रीमती लक्ष्मी सगर (ऑटो चलिका), श्रीमती इंदिरा प्रजापति (फुलकी का ठेला), श्रीमती विनीता तिवारी (नर्स), सुश्री निधि तिवारी (सॉफ्टबॉल प्लेयर), श्रीमती गायत्री सगर (ईश्वर रेस्टोरेंट में कार्यरत), सुश्री रोशनी बघेल (हॉकी प्लेयर), सुश्री पूजा मास्के (शिक्षिका) को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुति दी उन्हें उपहार भेंट किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जागृति आशीष भदोरिया ने किया एवं आभार लक्ष्या नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका श्रीमती निहारिका मालवीय ने किया।
डॉ मयंक तोमर, कन्हैया रैकवार, श्री अरुण शर्मा, श्री देवेंद्र सिंह, श्री संजीव बिसारिया, श्री प्रमोद पाल, श्री अविनाश स्वामी, श्री मनीष जैन, श्री राकेश उमरिया, श्रीमती सरला लोट, श्रीमती मंजू आर्य, श्रीमती रानी वर्मा, श्रीमती क्षमा चौहान एवं अन्य बहने उपस्थित रही।
.jpg)
