ad

आ रही हैं... बड़ी अम्मा : करुणाधाम में विराजेंगी 21 फीट की पंचमुखी काली माँ


 

आ रही हैं... बड़ी अम्मा : करुणाधाम में विराजेंगी 21 फीट की पंचमुखी काली माँ

भोपाल : करुणाधाम आश्रम में ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से भरे हुए शारदीय नवरात्र पर्व में 21 फीट ऊँची भव्य पंचमुखी काली माँ की स्थापना की जाएगी। विशालकाय स्वरूप में विराजमान होने वाली माँ काली भक्तों को दिव्य आशीर्वाद प्रदान करेंगी। करुणाधाम युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री शाश्वत शाण्डिल्य ने बताया कि समिति के युवाओं ने माँ काली को बड़ी अम्मा की उपाधि दी है। बड़ी अम्मा के आगमन की भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं। बड़ी अम्मा को समिति के युवा 21 सितम्बर को शाम 5 बजे बड़ी धूमधाम से लेकर आयेंगे। 

मूर्ति का निर्माण कुशल शिल्पकारों द्वारा किया जा रहा है। इसमें माँ काली के पंचमुखी स्वरूप को दर्शाया गया है, जो शक्ति, साहस और संरक्षण का प्रतीक है। विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ की स्थापना होगी। आने वाले भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस भव्य पंचमुखी काली माँ के दर्शन से जीवन में सुख-समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होगी। 

करुणाधाम आश्रम में पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के सान्निध्य में माँ महालक्ष्मी मंदिर में शुद्ध घी से 251 अखण्ड ज्योत जलाई जायेंगी। हर दिन माता महालक्ष्मी का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार होगा और उन्हें हर दिन अलग-अलग भोग लगाया जायेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post