ad

सोसायटियों से ही हो अधिकतम खाद वितरण, एवं किसानों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान- भारतीय किसान संघ


 

सोसायटियों से ही हो अधिकतम खाद वितरण, एवं किसानों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान- भारतीय किसान संघ

खाद वितरण व्यवस्था एवं अन्य किसान संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय किसान संघ इटारसी के प्रतिनिधिमंडल नें अनुविभागीय अधिकारी श्री टी प्रतीक राव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सार्थक चर्चा की, भारतीय किसान संघ के तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख नरेन्द्र गौर नें बताया कि वर्तमान में खाद का संकट व्याप्त है किसान लंबी लंबी कतारों मैं टोकन एवं खाद के लिए खड़े है लेकिन वितरण व्यवस्था कैसी‌ हो, एवं किस‌ तरह किसानों के हित में हो इसके लिए एसडीएम इटारसी की अध्यक्षता में बैठक की, एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलानें हेतु प्रशासन‌ से सकारात्मक बातचीत हुई है ।

सोसायटियों के माध्यम से ही हो‌ अधिकतम खाद वितरण

भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में डबल लाक केन्द्रों पर एवं एमपी एग्रो में खाद एवं टोकन का वितरण हो रहा है,जहां भारी अव्यवस्था व्याप्त होती है, भारतीय किसान संघ प्रारंभ से यही मांग कर रहा है कि अधिकतम खाद का वितरण सोसायटियों के माध्यम से ही हो, इसके अलावा सहकारी समितियों में नगद खाद के वितरण हेतु प्रदेश स्तर पर प्रशासन की तरफ से भी प्रस्ताव भेजे जाएं जिससे किसानों को समस्या का निराकरण हो सकेगा ।

*इन मुद्दों पर भी हुई सकारात्मक बातचीत*

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल नें खाद के आलावा निम्न समस्याओं को भी शासन प्रशासन के समक्ष रखकर निराकरण की मांग की-

1- तहसील के सभी गांवों के शासकीय गोहे के सीमांकन करके निर्माण कार्य किया जाए, जिससे किसान आसानी से खेत में पहुंच सके ।

2-तहसील क्षेत्र के सभी फीडरों पर पर्याप्त 10 घंटे सिंचाई हेतु बिजली प्रदान की जाए, फाल्ट या ट्रिप होनें की स्थिति मैं पृथक से समय बढ़ाकर बिजली प्रदाय हो ।

3- सभी जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्रता से बदले जावे तथा मेंटनेंस तय समय में कर लिया जावे ।

4-रबी सीजन के पूर्व नहरों के माइनरों की साफ सफाई की जावे, जिससे टेल के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिल सके ।

5- सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ है, शीघ्र ही सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान की जावे ।

6- जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया गया है, शीघ्र ही वन विभाग को सूचित करके प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान की जावे ।

*ये रहे उपस्थित*

भारतीय किसान संघ की बैठक में एसडीएम श्री प्रतीक राव के अलावा जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला सहमंत्री रजत दुबे, तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, मंत्री सुभाष साध, राजेश साध, प्रवक्ता नरेन्द्र गौर, अविनेश चौधरी,ओपी महालहा, कमल गालर, हरीश वर्मा, जगदीश कुशवाहा, शिवकुमार पटैल,भोलाराम चौरे,परेश चौधरी,युवराज चौधरी,लक्ष्मीनारायण यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post