विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने किया सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण
इटारसी-पुरानी इटारसी में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा द्वारा किया गया।विद्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिक्षा ही समाज की सशक्त नींव है, और इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा, प्राचार्य एन.पी. चौधरी, उप प्राचार्य उपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)
