ad

केसरिया गरबा महोत्सव 24 सितंबर से, पारम्परिक वेशभूषा में हर दिन होगा थीम बेस्ड गरबा


 केसरिया गरबा महोत्सव 24 सितंबर से, पारम्परिक वेशभूषा में हर दिन होगा थीम बेस्ड गरबा

महिला संगठन, गरबा संचालक एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित हुई

खंडवा। केसरिया गरबा महोत्सव को लेकर गोल्डन ग्रुप और विशॅमास्टर इवेंट्स द्वारा महिला संगठन, गरबा क्लास संचालक एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग रखी गई। 22 सितम्बर को कलश स्थापना से होगा केसरिया गरबा प्रारम्भ। कार्यक्रम को सुचारू एंव सफल बनाने को लेकर सभी ने अपने सुझाव दिए। गरबा के लिए पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य होगा। आयोजन के मुख्य प्रायोजक सीएच ग्रुप और सह प्रायोजक भंडारी सोलर एवं होटल शुभआरंभ है। गोल्डन ग्रुप के रितेश कपूर ने बताया शहर की विभिन्न महिला संगठनों के साथ विचार विमर्श कर केसरिया गरबा को लेकर सुझाव मांगे गए। हर दिन आयोजित 7 बजे आरती में महिला संगठन भाग लेंगी। 22 सितम्बर को कलश स्थापना व आरती एवं 23 सितम्बर को आरती एवं सिर्फ केसरिया गरबा परिवार का गरबा रहेंगा। जबकि 24 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक शहर के लिए ओपन रहेंगा। हर दिन अलग अलग थीम पर गरबा रखा गया है। जिसमें महिला संगठन भी थीम के अनुसार ड्रेअप पहनकर आयेंगी। साथ ही बताया गया है कि केसरिया गरबा में भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में ही गरबा पांडाल में प्रवेश दिया जाएंगा। वेस्टर्न कल्चर यहां पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई जिसमें सभी को जिम्मेदारी दी गई। हर कार्यकर्ता को केसरिया गरबा की आईडी प्रदान की जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक टीम का गठन भी किया गया जो हर समय वाकी-टॉकी के माध्यम से सुरक्षा एजेंसी से कनेक्ट रहेंगी। केसरिया गरबा में आने वाले हर व्यक्ति को टीम द्वारा तिलक लगाया जाएगा। हर व्यक्ति के पास आईडी होना अनिवार्य है। गरबा सर्कल में महिला विंग द्वारा सर्तकता रखी जाएगी जिसको लेकर गोल्डन ग्रुप की महिला विंग प्रमुख रिंकु राठौर के नेतृत्व में टीम काम करेंगी। जजेस पैनल सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी टीम का गठन किया गया। विशमास्टर इवेंट्स के आशीष जायसवाल ने बताया रविवार को शुभ परिसर में मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें सभी गरबा संचालकों को आठ दिवसीय आयोजन की जानकारी साझा की गई। थीम के अंतर्गत 24 सिंतबर को भक्तिमय, 25 को पर्यावरण, 26 को अंब्रेला, 27 को पगड़ी, 28 को राम आएंगे दिवाली मनाएंगे, 29 को शक्ति पर्व (पिंक डे), 30 को देशभक्ति एवं 1 अक्टूबर को राज्यों के अनुसार कल्चर ड्रेस रखा गया है। हर दिन विशेष प्रस्तुति रखी गई है। टीम को इनाम में नगद राशि 11 हजार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। जबकि निर्धारित केटेगरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम को बेस्ट गरबा टीम ऑफ द खंडवा से पुरस्कृत करते हुए 21 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी से सम्मानित किया जाएंगा। केसरिया गरबा में प्रवेश पारंपरिक वेशभूषा एवं परिवार सहित आने वाले लोगों को ही दिया जाएंगा। सिंगल व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएंगा। गरबा ग्राउंड पहले की अपेक्षा और अधिक बड़ा किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग गरबा कर सकें। सम्पूर्ण गरबा ग्राउंड सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post