ad

अंतस् सेवा फाउण्डेशन द्वारा हिन्दी दिवस का आयोजन हुआ

 


अंतस् सेवा फाउण्डेशन द्वारा हिन्दी दिवस का आयोजन हुआ

 गाजियाबाद । मानव सेवा के प्रति समर्पित गैर सरकारी संगठन अंतस् सेवा फाउण्डेशन के तत्वाधान में कंपोजिट विद्यालय, गाजियाबाद में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत 16 सितंबर 2025 को हिन्दी दिवस मनाया गया। 

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन संस्था की डायरेक्टर स्मिता श्रीवास्तव और मिहिर मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भावना शुक्ल की उपस्थिति रही।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू रावत जी और अन्य शिक्षिकाओं के पूर्ण सहयोग के साथ विद्यालय  के छात्र-छात्राओं नें दिवस विशेष विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

अंतस् सेवा फाउण्डेशन से प्रशिक्षण कर रहे सहयोगी कार्यकर्ता - शोभित वर्मा, रोशनी और सोनी प्रतिदिन संचार की कक्षाएं लेते हैं और बच्चों में कहानी, कविता के  माध्यम से जागरूकता जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्मिता श्रीवास्तव  ने बच्चों को संबोधित किया और बताया हिंदी क्या है क्यों आवश्यक है। कक्षा तीसरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने कविता और कहानी प्रस्तुत किया।

डॉ. भावना शुक्ल ने अपने वक्तव्य में हिंदी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला साथ ही बच्चों को कहानी, कविताओं और लेखन में जो कमियां हैं उस विषय पर जानकारी दी। अपनी कविता और दोहे की प्रस्तुति देते हुए कहा - 

"हिंदी भाषा प्रेम की,देती रस का भान। 

चाह रहे हैं सभी जगह ,मिले इसे सम्मान।।"

अंत में अंतस् सेवा फाउण्डेशन की ओर से विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

आभार व्यक्त करते हुए स्मिता श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ सभी शिक्षकों , विद्यार्थियों और सहयोगियों को सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post