सनाढ्य ब्राह्मण सभा 29 वां स्थापना दिवस मनायेगी
सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक पं जगदीश प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के आरंभ में सभा के सदस्यों अशोक ढिमोले,हरिशंकर तिवारी, गोविंद प्रसाद दीक्षित ब्रजकिशोर शर्मा दिनेश उपाध्याय ,महेश ढिमोले के जन्म दिवस कार्यक्रम को मना कर बधाई दी गई।
सनाढ्य ब्राह्मण सभा का 29 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान का कार्यक्रम 26 अक्टूबर को महिला सभा के सहयोग से आयोजित करने पर सहमति बनी।
चाणक्य चौक का सौंदर्यीकरण एवं मूर्ति स्थापना कार्य के लिए विधायक डॉ सीता सरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा की उपस्थिति में 16 अक्टूबर को भेंट कर चर्चा करने का निर्णय सर्व सहमति से पारित हुआ।
पं जगदीश प्रसाद शर्मा एवं पं जीपी दीक्षित ने एक-एक हजार रुपए की राशि एवं विनोद शर्मा ने पांच सौ रुपए की राशि सभा के सुचारू संचालन में सहयोग के रूप में दी।
सभा के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने तर्पण संस्कार विधि के पर्चों का वितरण कर बतलाया कि किस तरह सरल विधि से तर्पण संस्कार सम्पन्न कर पूर्वजों को संतुष्ट एवं प्रसन्न किया जा सकता है।
बैठक का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार घनश्याम शर्मा ने माना।
सभा की बैठक में जेपी शर्मा, राजकुमार दुबे,शिवनारायण बुधौलिया अनुरूध्द चंसौरिया, कमलेश कुमार शर्मा ,जीपी दीक्षित ,चंद्रकांत शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा ,पुरुषोत्तम शर्मा, महेंद्र पचौरी, घनश्याम शर्मा, प्रशांत चौबे, राजेश तिवारी, पवन दुबे, आशुतोष दुबे की उपस्थिति रही।
.jpg)
