शिक्षक दिवस पर विपिन जोशी स्मारक समिति ने किया 40 शिक्षकों का सम्मान
शिक्षाविद, समाजसेवी अनंत गंगोला सरस्वती पुत्र सम्मान से नवाजे गए
पद प्रक्षालन एवं महाआरती ने बांधा समां
इटारसी। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे द्वारा संस्थापित एवं प्रवर्तित विपिन जोशी स्मारक समिति ने मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कुल 40 शिक्षकों और गुरुओं के पग पखारकर सम्मान किया। इस बार 41वें वर्ष में 40 शिक्षकों का सम्मान किया है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता राजीव वर्मा उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष राजौरिया भोपाल, मुख्य वक्ता डॉ अनंत गंगोला एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा विजय दुबे (काकू भाई), पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष अरविंद मालवीय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
आयोजन में अतिथियों ने विपिन जोशी स्मारक समिति के सदस्यों के साथ मिलकर शिक्षकों की महाआरती कर पद प्रक्षालन किया और ट्रॉफी, शॉल-श्रीफल, सम्मान पत्र एवं चलित ट्राफी देकर उन्हें सम्मानित किया।
सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे गए अनंत गंगोला
संस्था का सर्वोच्च सम्मान संस्थापक प्रमोद पगारे द्वारा स्थापित सरस्वती पुत्र सम्मान अनंत गंगोला अहमदाबाद को प्रदान किया गया। श्री गंगोला समाजशिक्षा और आदिवासी जनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतीक के रूप में पहचाने जाते हैं। जिसके लिए उन्हें इस वर्ष सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।
उनके साथ ही सम्मानित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वस्ति वाचन के साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया।
अतिथि राजीव वर्मा ने अपने उद्बोधन दिया। अति विशिष्ट अतिथि मनीष राजौरिया, मुख्य वक्ता के रूप में अनंत गंगोला ने शिक्षकों एवं नागरिकों से संवाद किया। साथ ही अरविंद मालवीय एवं शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने भी संबोधित किया।
ऐसा सम्मान कहीं नहीं
संस्थापक, संरक्षक प्रमोद पगारे ने कहा शिक्षक सम्मान आपको हर जगह देखने को मिलेगा, लेकिन शिक्षकों का पद प्रक्षालन और महाआरती कर सम्मान केवल विपिन जोशी स्मारक समिति के कार्यक्रम में ही मिलेगा। अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश के साहू ने कहा हमारी संस्था 41 साल से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह करती आ रही है। देश, प्रदेश व जिले के विशेष योग्यता एवं प्रतिभा रखने वाले शिक्षकों का चयन किया जाता है। समिति की ओर से दिवंगत पूर्व उपग्रह मंत्री मप्र शासन एवं आयोजन के कई वर्षों तक स्थाई अतिथि रहे स्व विजय दुबे (काकू भाई) को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
संतोष सरवरिया ने कहा कि यह शिक्षकों का सम्मान नहीं बल्कि उनके जीवन में दिये जाने वाले ज्ञान के प्रति कृतज्ञता है। समारोह को समिति सचिव विनीत चौकसे ने भी संबोधित किया। समिति में संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शरद गुप्ता, चन्द्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेघराज राठी, समिति के शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन, अशोक मालवीय, अजय चोकसे, दर्शन तिवारी, केके सोनी, गोल्डी साहू, पं. आलोक शुक्ला, संजय साहू, हरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल बब्लू, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मंजू ठाकुर, अनुशा शर्मा, निशा साहू, नटवर पटैल, मनोज सारंग सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर अनिल झा ने संचालन का दायित्व निभाया। आयोजन के प्रारंभ में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति स्वर मालिका म्यूजिक क्लास, इटारसी के शिष्यों द्वारा दी गई वहीं पंडित सरवन नगाइच के सानिध्य में स्वस्ति वाचन संपन्न हुआ।
इनका हुआ सम्मान
1. सरस्वती पुत्र सम्मान श्राी प्रमोद पगारे द्वारा श्री बालकृष्ण जोशी विपिन की स्मृति में स्थापना 1985 अनंत गंगोला शिक्षाविद, अजीम प्रेमजी फाउेशन एवं यूनिर्वसिटी, अहमदाबाद
2. ज्ञानगंगा सम्मान श्री भंवरचंद जैन की स्मृति में सुनील दरड़ा आनंद स्टेशनरी द्वारा डाॅ. रामकुमार चौकसे, प्राचार्य एवं प्रोफेसर, प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस, शास. नर्मदा महाविद्यालय
नर्मदापुरम
3. विवेक सागर सम्मान राजेन्द्र सिंह राजपूत, आचार्य,सरस्वती उ.मा.विद्यालय, बन्डा, जिला सागर
4. कर्मा रत्न सम्मान श्रीमति कृष्ण साहू, माध्य. शिक्षिका, शास. एकीकृत माध्य. विद्यालय, चितौरा (सागर)
5. अर्जुन सम्मान श्रीमती कमला जायसवाल, सहा. शिक्षिका, शा.उ.मा.विद्यालय. क्र. 44, चितवाद, इंदौर
6. सांदीपनी सम्मान रमेश कुमार, सहा. अध्यापक, प्राथ. विद्यालय, संगफटा, जि. हरदोई (उ.प्र.)
7. विश्वामित्र सम्मान मनीषा टुटेजा, शिक्षिका, गुरूनानक पब्लिक हा.से. स्कूल, इटारसी (म.प्र.)
8. अक्षर दूत सम्मान पंकज द्विवेदी माध्य. शिक्षक, राजकीय बालिका उ.मा.विद्यालय, गढ़ी, बांसवाडा (राज.)
9. मैथलीशरण गुप्त सम्मान उमा स्वामी,माध्य. शिक्षिका, सेंट जोसेफ कार्वेन्ट हा.से. स्कूल, इटारसी
10. विशेष सेवा सम्मान रूशाली राय, सहा. शिक्षिका, कुसुम मालपानी कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय, इटारसी
11. कर्मवीर सम्मान डाॅ.प्रतिभा जायसवाल, उच्च.माध्य शिक्षिका, पी.एमश्री शास क.उ.मा.विद्यालय पचैरे, जि. राजगढ़
12. विवेकानंद सम्मान शिवकुमारी पटेल, शिक्षिका, सरस्वती शिशु मंदिर, आर्य नगर, इटारसी
13. विद्यारत्न सम्मान राजीव पटेल, क्रिएटिव एकेडमी, इटारसी,
14. कर्मयोगी सम्मान तृप्ति चैबे, माध्य. शिक्षिका, शास. नवीन ओल्ड केंपियन स्कूल, अरेरा कालोनी, भोपाल
15. ज्ञानपुँज सम्मान कविता दुबे, प्राथ.शिक्षिका, एकीकृत शास. माध्य. शाला, नांदपुर, आमला, जि. बैतूल
16. मदर टेरेसा सम्मान सुनीला फ्रेंकलिन, सहा. शिक्षिका, शास. प्राथ. शाला, कचना, जि. रायपुर (छग.)
17. नागार्जुन सम्मान डाॅ. नीरज विश्वकर्मा, सहा. प्रध्यापक, शास. क. महाविद्यालय, सिवनी मालवा
18. द्रोणाचार्य सम्मान रामगोपाल शर्मा,व्याख्याता, सरस्वती उ.मा. विद्यालय, इटारसी
19. चाणक्य सम्मान सुभाष चंदर, (पीजीटी) केन्द्रीय विद्यालय क्र. 02, सीपीई, इटारसी
20. एकलव्य सम्मान अतुल महोबिया, कम्प्युटर टेªनर, जीवोदय संस्था, इटारसी
21. महावीर सम्मान सुरभि जैन, असिस्टेड प्रोफेसर, सागर इनिट आॅफ रिसर्च टेक्नोलाॅजी एण्ड सांइस फार्मेंसी भोपाल
22. बाबा साहेब अम्बेडकर सम्मान सारिका कटरे, वाईस प्रिंसिपटल, आनंद पब्लिक स्कूल, इटारसी
23. शंकराचार्य सम्मान प्रिया देव संगीत शिक्षिका, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोलार रोड, भोपाल
24. शिक्षा रत्न सम्मान भुनेश्वर मरकाम, सहा.शिक्षक, शास. पूर्व माध्यमिक शाला, गम्हरी जि. कोन्डागांव (छग.)
25. आचार्य श्री सम्मान विजय राजपाल, प्राचार्य, प्रज्ञान सीनि. सेके. स्कूल, इटारसी
26. सेवा सम्मान मोना चटर्जी, प्राचार्या, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, नर्मदापुरम
27. जमदग्नि ऋषि सम्मान श्रीमति रेखा शर्मा, शिक्षिका, शास. प्राथमिक विद्यालय, कोसदाना, जि. धार
28. दधीची सम्मान सत्यनारायण उपाध्याय (दिव्यांग) मा.शिक्षक, शास. माध्य. विद्यालय, बरथुन (उज्जैन)
29. रानी दुर्गावती सम्मान डाॅ. इंदर कुमार सिंह ,व्याख्याता, शास. पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय, खिरसाडोह (छिंदवाडा)
30. सरदार बल्लभ भाई पटैल सम्मान हितेश कुमार चैधरी, माध्य.शिक्षक, एकीकृत शास. कन्या मा. शाला, सांगाखेडा कलाॅ, नर्मदापुरम
31. शिक्षा शिरोमणी सम्मान दीपक सोनी,व्याख्याता, फ्रेण्डस हायर सेके. स्कूल, इटारसी
32. आचार्य विद्यासागर सम्मान सुषमा परसाई, टीजीटी (हिंदी), वर्धमान पब्लिक स्कूल, इटारसी
33. नर्मदा अपना सम्मान श्वेता राजपूत चैबे, शिक्षिका,सत्यसांई सेवा संगठन एवं सदस्य बाल न्यायालय नर्मदापुरम
34. परशुराम सम्मान नंदकिशोर गौतम, माध्य. शिक्षक, शास. माध्य. विद्यालय, बकोडी (सिवनी)
35. शिक्षा भूषण सम्मान संजना बैस, एचओडी (हिंदी), एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, इटारसी एवं अमिताभ बैस प्राचार्य आनंद पब्लिक स्कूल, इटारसी
36. तिलक सम्मान अंशु अस्थाना, माध्य. शिक्षिका, शास.उ.मा. विद्यालय, केसला
37. महर्षि गौतम सम्मान स्वेता वशिष्ठ, प्राचार्या, महार्षि वशिष्ट स्कूल, मेहरागांव इटारसी
38. महाराणा प्रताप सम्मान सुषमा राजपूत, व्याख्याता, रेनबो पब्लिक स्कूल, हा.से. स्कूल, इटारसी
39. शिक्षा सैनानी सम्मान प्रेमलता उपाध्याय, माध्य. शिक्षिका, शास. केसोराम पांडे क.मा. विद्यालय, दमोह
40. भारतरत्न अम्बेडकर सम्मान कमल कुमार पवार, शिक्षक, शास. संदीपनी उच्च. माध्य. शाला, इटारसी
.jpg)
