इटारसी में बुजुर्गों को मुफ़्त मिलेंगे सहायक उपकरण, 8 सितंबर तक जमा करें दस्तावेज़
इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी की सामाजिक न्याय शाखा के माध्यम से शहर के वरिष्ठ नागरिकों को बायो श्री योजना के तहत मुफ़्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को व्हील चेयर, कमोड व्हील चेयर, वॉकर, सहायक छड़ी, बेल्ट, नेत्र सहायक उपकरण और श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) जैसे साधन प्रदान किए जाएंगे।
8 सितंबर तक जमा करना होंगे दस्तावेज़
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने बताया कि उपकरण प्राप्त करने के लिए इच्छुक बुजुर्गों को सोमवार, 8 सितंबर तक अपने दस्तावेज़ नगर पालिका की सामाजिक न्याय शाखा में जमा करने होंगे।
इसके लिए आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड/आय प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति आदेश (यदि उपलब्ध हो), पाँच पासपोर्ट साइज फ़ोटो और संबंधित अधिकारी का सत्यापन आवश्यक है।
व्हाट्सएप पर भी भेज सकते हैं डॉक्यूमेंट
मनीष ठाकुर ने बताया कि कई वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालय तक आने में कठिनाई होती है। ऐसे में वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ उनके व्हाट्सएप नंबर 9425683200 पर भी भेज सकते हैं।
पीएम जन्मोत्सव पर होगा वितरण
प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय विभाग जिला नर्मदापुरम द्वारा 65 वर्ष या अधिक आयु वाले वृद्धजनों को बिना किसी परिक्षण के आवश्यकता अनुसार उपरोक्त सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
.jpg)
