ad

सर्व हिंदू समाज संगठन ने की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से भेंट : स्टेशन के सामने स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर पर हुई विस्तृत चर्चा


सर्व हिंदू समाज संगठन ने की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से भेंट : स्टेशन के सामने स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर पर हुई विस्तृत चर्चा 

इटारसी । स्टेशन वाले हनुमान मंदिर विस्थापन से असहमत सर्व हिंदू समाज संगठन ने आज नर्मदापुर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से भेंट कर भूमि के स्वामित्व,नक्शा व होने वाले खर्च के संबंध में चर्चा की।

कलेक्टर ने इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव से फोन पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को आश्वाशन दिया कि हिंदू संगठनों की सहमति से ही मंदिर के विस्थापन सम्बंधित कार्य किए जाएंगे।

संगठनों की मांग है कि - 

मंदिर को बिना हटाए पीछे के अतिक्रमण हटा कर 16 फिट की रोड बनाई जा सकती है।

यदि मंदिर हटाना आवश्यक हे तो मंदिर के लिए दी जा रही जगह का भूमि स्वामी श्री हनुमान जी महाराज के नाम पर रजिस्ट्री की जाए।

सभी संगठन के लोगो को मंदिर समिति में सदस्य बनाया जाए।

मंदिर का नक्शा, गुंबद की ऊंचाई व सत्संग हॉल का क्षेत्रफल व निर्माण बजट सार्वजनिक किया जाए।

नालामोहल्ला रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गई सभी मजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

सर्व हिंदू समाज संगठन संगठन में विश्व हिंदू परिषद से जिला मंत्री चेतन राजपूत,नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसोरिया, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला संयोजक नितिन मेषकर,प्रखर राज शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अजय राजपूत,हिंदू महाशक्ति संघ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जीतेंद्र राजवंशी एवं संभागीय मीडिया प्रभारी ललित मालवीय के साथ अन्य मौजूद रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post