विहिप ने आशुतोष महादेव मंदिर में किया सत्संग एवं हनुमान चालीसा का पाठ
हिंदू समाज को जागृत करने हेतु सत्संग के माध्यम से प्रयास जारी
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का साप्ताहिक सत्संग पुरानी इटारसी काबड़ मोहल्ला स्थित आशुतोष महादेव मंदिर में संपन्न हुआ। प्रारंभ में रीढ़ की हड्डी सीधी कर तीन बार ॐ का उच्चारण करते हुए विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का लय के साथ तेरह बार उच्चारण किया गया। तदोपरांत श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं दो भजन किए गये।
जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि हिंदू समाज को जागृत अवस्था में लाने हेतु हर गली मोहल्लों के मंदिरों में सत्संग कर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।
नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने कहा कि सभी को समय निकालकर अपने पास के मंदिरों की आरती में तिलक लगाकर जरूर जाना चाहिए।
उक्त अवसर पर मंदिर के पुजारी पं मोहन दुबे जी महाराज,जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी,दीपक पटेल,संदीप चौरे,कुलदीप राजपूत एवं बस्ती की मातृशक्ति बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम उपरांत गणेश जी,भोलेनाथ और हनुमान जी की आरती कर प्रसादी का वितरण तथा जय श्री राम के नारे के साथ सभी जयघोष लगाए गए।
जारीकर्ता
अनूप तिवारी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
नर्मदापुरम
.jpg)
