ad

सरायपाली के कराते खिलाड़ी एशिया कप मुंबई में करेंगे प्रदर्शन


सरायपाली के कराते खिलाड़ी एशिया कप मुंबई में करेंगे प्रदर्शन

सरायपाली । सरायपाली महासमुंद जिला के 10 खिलाडियों का चयन एशिया कप 2025 इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप मुंबई के लिए हुआ है जो कि 14 सितंबर को मुंबई में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।टीम के मुख्य कोच सेंसाई भोजराज साहू  चयनित सभी खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए काफी लंबे समय से तैयारी करा रहे हैं।वे बताते हैं कि हमारे सरायपाली ब्लाक से चयनित खिलाडियों में टिंकुबाई राठिया,तोषराम चौधरी,लता साहू,साधना साहू,हेमलता साहू, मुस्कान अजय,देवनारायण बरीहा,त्रिलोचन पटेल,शिवा सारथी सारंगढ़, रितेश प्रधान का चयन हुआ है,जो कि 12 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे।इन सभी खिलाड़ियों को संगठन के संरक्षक सुंदर लाल डडसेना के साथ सभी पदाधिकारीगण,प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने अपने देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post