ad

वरिष्ठजनों के सम्मान में झुके युवा, शाल-श्रीफल से सम्मानित कर लिया आशीर्वाद


वरिष्ठजनों के सम्मान में झुके युवा, शाल-श्रीफल से सम्मानित कर लिया आशीर्वाद

खंडवा। बुजुर्गों के प्रति हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान करें, उनकी सेवा करें और उनको भावनात्मक व शारीरिक सहारा दें। हमें उनकी बातों को धैर्य से सुनना चाहिए, उनके अनुभवों से सीखना चाहिए और उनकी देखभाल सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वे स्वाभिमान और संतोष के साथ अपना जीवन बिता सकें। यह कर्तव्य न केवल नैतिक है, बल्कि हमारी संस्कृति का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह बात किशोर नगर रहवासी संघ अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी ने किशोर नगर में श्री सिध्दीविनायक गणेश मंदिर में आयोजित वृद्ध एवं वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह में कहीं।यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्रीसिध्दी विनायक गणेश मंडल के आशीष अग्रवाल, शैलेन्द्र मौर्य,राजू चतुर्वेदी,प्रदीप ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल, कन्हैया मालाकार, चिंटू चौरे, शुभम लाड़, राजू लोधे, रत्नेश मूदिराज, विकास सोनी,चिंटू भगत, एचएल पटेल, राजेश जायसवाल, माखन कानूनगो आदि युवाओं ने वृध्दजनों के सम्मान में अनुकरणीय पहल कर क्षेत्र के वरिष्ठजन पं. संजय राजवैध, नन्द कुमार भगत, पं. प्रेमनारायण तिवारी, मनोहर चंदानी, निर्मल मंगवानी, एसएन लाड, विजय मुदिराज, सुनील सोमानी, दिलीप दुबे, प्रवीण जोशी, शांताराम महाजन, राकेश धाड़नेकर, आनंद चौरे, कैलाश सोनी, राकेश डोंगरे, संजय मुदिराज, संतोष पूरे, श्रीराम कुशवाह, राजकुमार हलवा, जानकी अग्रवाल, मंजू भगत, मंजू गंगराड़े, शीला सोनी, वंदना महोदय, रजनी चंदानी, वीना पवार, लोधे दादी आदि सहित क्षेत्र के वरिष्ठजनों को मोतियों की माला, शाल श्रीफल भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर क्षेत्र के बालक बालिकाओं को गणेशोत्सव के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेंडल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रवाल एवं अंत में उपस्थितो का आभार शिवनारायण लाड ने माना। इस अवसर पर महिला मंडल की मातृशक्ति, बच्चों के साथ ही क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post