' मेरे शिक्षक --शिक्षा - संस्मरण पर सरोकार साझा मंच की बैठक सम्पन्न
इंदौर । सरोकार साझा मंच ' की शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में ' मेरे शिक्षक --शिक्षा - संस्मरण पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। इसमें दो शिक्षिकाओं ने अपनी प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं।
डॉ.अर्चना त्रिवेदी का काव्य संग्रह 'अंतर्निहित' उनका पहला संग्रह है। डॉ. वंदना मिश्रा मोहिनी ने अपना काव्य संग्रह 'मोहिनी समग्र ' सभी सदस्यों को वितरित किया।
संयोजक महिमा शुक्ला शुभकामना अर्पित करते हुए कहा कि मंच की इन दोनों सदस्य शिक्षिकाओं का रचनात्मक योगदान हमेशा रहता है। विशेषतः लघु कथा और कविता कि विधा में। इनके काव्य संग्रह के प्रकाशन मंच के लिये भी उपलब्धि है। एक तरह से ये मोबाइल -परस्पर सहभागी लाइब्रेरी की शुरुआती किताबें बनेगी। जिसकी योजना बहुत समय से की जा रही थी। मंच के आगामी साझा संग्रह का प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा।
मंच की सदस्याओं ने दोनों लेखिकाओं के रचनाकर्म की प्रशंसा करते हुए बधाई दीं।
.jpg)
