ad

सेवा भारती ने आयोजित की संगोष्ठी एवं किया पत्रक वितरण


 सेवा भारती ने आयोजित की संगोष्ठी एवं किया पत्रक वितरण

इटारसी । सेवा भारती द्वारा विभिन्न वार्डों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड की महिलाओं एवं बच्चों को सुपोषण के प्रति जागरूक कर पत्रक  बांटे गए साथ ही "सुपोषित भारत समर्थ भारत" के स्लोगन के साथ दीवार लेखन किया गया वार्ड क्रमांक 8 में ममता मालवीय, वार्ड क्रमांक 30 में सरला लोट, वार्ड क्रमांक 31 में आरती वस्तबार, वार्ड क्रमांक 12 में मयूर मालवीय, वार्ड क्रमांक 14 में तुषार कोठारी के नेतृत्व में वार्ड में संगोष्ठी एवं पत्रक  वितरण किए गए।

सेवा भारती की महिला मंडल द्वारा वृद्ध आश्रम में फल का वितरण किया गया।

 अतिथि के रूप में सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया,  जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे उपस्थित रहे, एवं मुख्य वक्ता के रूप में युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदोरिया ने सभी माता बहनों एवं बच्चों को अपने खान-पान में सुधार लाने एवं पोषण का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा, कि हम अपने नित्य आहार में अंकुरित अनाजों एवं गुड़ अथवा मोटे अनाजों का सेवन जरूर करें अधिक से अधिक पानी पिए और खासकर गर्भवती बहनों को बाजार की बंद डब्बे वाली सामग्री ना खाने की सलाह दी ।

इस अवसर पर महिलाओं को फल व बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर युवाम सेवा भारती नगर सहसंयोजक जीतू राजपूत, मंडल सेवा भारती से श्रीमती जागृति भदोरिया, श्रीमती रानी रजक, श्रीमती नीतू सराठे एवं सेवा भारती के अन्य सदस्य एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post