ad

किसानों को मिले खाद, प्रशासन किसान संगठनों से सामंजस्य बनाकर समस्याओं का निराकरण कराये- भारतीय किसान संघ


किसानों को मिले खाद, प्रशासन किसान संगठनों से सामंजस्य बनाकर समस्याओं का निराकरण कराये- भारतीय किसान संघ

इटारसी । भारतीय किसान संघ इटारसी नें किसान संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए तहसीलदार श्री शक्ति सिंह को ज्ञापन सौंपा । भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि प्रदेशव्यापी ज्ञापन के तारतम्य में इटारसी तहसील नें तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है, भारतीय किसान संघ मांग कर रहा है कि किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में मिले, वर्तमान में किसान खाद के लिए लाइनों में लगे है, टोकन के लिऐ भी लंबी कतारें लग रही है, लेकिन खाद की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है, किसानों की समस्याएं विकराल रूप ले रही है, शासन प्रशासन को किसानों एवं किसान संगठनों से सुझाव लेकर खाद वितरण कराना चाहिए, भारतीय किसान संघ सोसायटी से नगद खाद वितरण के पक्ष में है, और लगातार किसान संघ प्रशासन के समक्ष यह बात रख रहा है । इसके अलावा किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त 10 घंटे बिजली प्रदान की जाए तथा जले ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जावे, रबी सीजन के पहले ही नहरों की साफ सफाई की जावै स जिससे टेल क्षेत्र के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिल सके, वर्तमान में गोवंश सड़कों पर है, शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र ही उनकी समुचित व्यवस्था की जाए, तथा पर्याप्त गौशाला निर्माण कार्य कराए जावे, खरीफ फसल में किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिला है, शीघ्र ही किसानों को लाभ दिया जाए, इसके अलावा भारतीय किसान संघ नें मांग की है कि कृषि उपज मंडियों मैं शासकीय समर्थन मूल्य से नीचे उपज की खरीदी नहीं हो, ऐसी घोषणा सरकार द्वारा की जानी चाहिए । भारतीय किसान संघ तहसील क्षेत्र के समस्त गांवों के शासकीय गोहे के सीमांकन कराकर निर्माण कार्य करानें की मांग कर रहा है‌।

ये रहे उपस्थित

भारतीय किसान संघ के ज्ञापन में जिला सहमंत्री रजत दुबे,तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, संभाग सदस्य श्रीराम दुबे, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत, रामस्वरूप चौरे, जल संसाधन प्रभारी शिवकुमार पटैल, मंत्री सुभाष साध, राजेश साध,कमल‌ गालर, बिजली प्रभारी ओपी महालहा,अविनेश चौधरी जगदीश कुशवाहा,लक्ष्मीनारायण यादव,सल्लू चौधरी, दिलीप चौरे,राजू तौमर,भोलाराम चौरे,विनय पटैल,पवन पटैल,मुन्ना यादव,दीपचंद राव,नारायण उइके आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post