कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाद ना मिलने से परेशान किसानों से बात की
किसानों की मांग पर जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करने का आश्वासन दिया
सिवनी मालवा। खाद की कमी से परेशान किसानों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा । कृषि उपज मंडी बानापुरा में खाद के लिए टोकन वितरण अचानक रोक दिए जाने पर किसानों ने विरोध जताते हुए कृषि विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। इस बीच काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियोकाल कर सिवनी मालवा के किसानों से बात की ।
तथा खाद न मिलने पर चिंता जताई एवं किसानों की मांग पर प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करने का आश्वासन दिया ।
बुधवार को नगर में खाद का रैक पहुंचा था, जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही किसान टोकन लेने के लिए मंडी में लाइन में लग गए थे। कुछ किसानों को टोकन मिलने के बाद अचानक वितरण बंद कर दिया गया। इससे नाराज किसान सीधे कृषि विभाग कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी राजेश दुबे, कृषि विस्तार अधिकारी संजय पाठक और डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी मौके पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि टोकन वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और कुछ किसानों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। करीब एक घंटे तक चली बहस के बाद अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी ।
थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि किसानों को खाद की कमी की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया है और भरोसा दिलाया गया कि किसी भी किसान को वंचित नहीं किया जाएगा।
.jpg)
