ad

भारतीय किसान संघ की बैठक कृषि उपज मंडी में आयोजित की गयी


 भारतीय किसान संघ की बैठक कृषि उपज मंडी में आयोजित की गयी

इटारसी । भारतीय किसान संघ की बैठक कृषि उपज मंडी में आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी श्री पूरन सिंह जी का प्रवास रहा, बैठक में पूरन सिंह जी नें बताया कि भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता संपूर्ण समर्पण भाव से संगठन का काम करता है, राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर काम करना भाकिसं की रीति नीति में होता है, अनुशासन में रहकर शासन प्रशासन को अपनी बात रखते है तथा समाधान कराने का प्रयास करते है, आंदोलन की आवश्यकता पड़नें पर ही आंदोलन की ओर जाते है, लेकिन बातचीत से समस्या का हल निकालनें का प्रयास करते है, भारतीय किसान संघ विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन है जोकि विभिन्न आयामों में काम कर रहा है, अगर राष्ट्रवाद सर्वोपरि की भावना किसी संगठन में है तो वह भारतीय किसान संघ है, वर्तमान में बलराम जयंती कार्यक्रम भारतीय किसान संघ द्वारा भिन्न भिन्न‌ गांवों में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य कृषि देवता भगवान बलराम के जीवन और किसान हित में किए गये उत्थान के काम को किसानों के समक्ष रखना है, प्रत्येक गांव में भारतीय किसान संघ बलराम पूजन करेगा जोकि एक माह तक चलेगी । 

खाद बीज के संकट पर भी हुई चर्चा

भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में किसानों को यूरिया डीएपी का आवश्यकता है, गोदामों में किसानों को टोकन वितरित हो रहे है लेकिन खाद की अपर्याप्तता के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है,भारतीय किसान संघ पहले से यह मांग करता आया है कि किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से नगद खाद वितरित किया जाए एवं डीएमओ में भी पीओएस मशीन बढ़ाकर वितरण केन्द्र बढ़ाएं जिससे किसानों को को असुविधा नहीं होगी, प्रशासन को शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार करके खाद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित वितरण कार्य कराना चाहिए ।

ये रहे उपस्थित

भारतीय किसान संघ की बैठक में जिला सहमंत्री रजत दुबे, तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे,रामस्वरूप चौरै,सरदार यादव, राजू तोमर, परेश चौधरी,अविनेश चौधरी, गोपीराम चौरे,बनवारीलाल चौरे,सूरज चौरै,विनय पटैल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post