प्रथम नगर आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत
सिवनी मालवा । नगर में प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी का वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित के निज निवास पर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत अवसर पर नगरजनों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, शाल एवं मिठाई से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं का स्वागत कर अपने उत्साह और संगठन के प्रति निष्ठा का परिचय दिया।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा कि – “हमारे लिए गौरव का विषय है कि जिले और नगर के शीर्ष नेतृत्व आज हमारे बीच उपस्थित हैं। उनके मार्गदर्शन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में और ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कलवानी, सुमित पटेल, विकास पाठक, देवी सिंह रघुवंशी, छोटू काका ,रमेश चंद पाटिल, नगर अध्यक्ष सुदेश शर्मा, हेरीशन स्वामी, दुर्गा लोवंशी, रत्नेश रघुवंशी, प्रांजल रघुवंशी, सचिन यादव ओर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpg)
