विश्व आत्म हत्या निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
खंडवा। मप्र.राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व आत्म हत्या निषेध दिवस का आयोजन सांई कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज रामनगर में किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर केबी मंसारे ने विचार रखते हुए कहा कि दुनिया में प्रतिवर्ष आठ लाख लोग आत्म हत्या कर असमय जीवन खत्म कर लेते हैं। तनाव अवसाद, समस्याओं, तथा विधार्थी असफलता को लेकर इस ओर कदम बढ़ा लेते हैं जो कि उचित नहीं है। हमें असफलता को भी स्वीकार करने का जज्बा रखें। धैर्यपूर्वक जीवन जीये। सीमित संसाधनों पर भी खुश रहें आनंदम जीवन जीये। जिला संपर्क व्यक्ति एवं मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे ने संस्थान का परिचय दिया। उन्होंने आत्म हत्या की रोकथाम के उपाय बताए सकारात्मक सोच रखें एवं आनंदमय जीवन जीने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम से जुड़े।जगदीश कोगे ने कहा कि तनावमुक्त जीवन जीने के लिए स्वयं से जुड़े एवं शांत समय ले,अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें। मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने कहा कि प्रतिदिन 15मिनट अल्पविराम ले संस्थान द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। आनंदम सहयोगी नमिता काले ने भी अपने विचार रखे,इस अवसर पर पैरामेडिकल कालेज के 150 विद्यार्थियों सहित संचालक प्रकाश भारद्वाज, एवं प्रकाश मशानी, काजल ववर्मा ललिता यादव राहुल मोर्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंचल चोपडकर ने किया आभार संचालक जगदीश कोगे ने माना।
.jpg)
