ad

चाणक्य चौक के सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जाऐंगी विधायक शर्मा


 

चाणक्य चौक के सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जाऐंगी विधायक शर्मा

इटारसी । जिला सर्व ब्राह्मण समाज इटारसी के अध्यक्ष अशोक दुबे के नेतृत्व में अनिरुद्ध शुक्ला राजकुमार दुबे ,अनिल दीवान, श्रीकांत तिवारी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ सीता सरन शर्मा को ज्ञापन सौंप कर चाणक्य चौक का सौंदर्यीकरण शीघ्र हो पर चर्चा की।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को कहना था कि नगर पालिका परिषद के द्वारा डेढ़ वर्ष पूर्व रेस्ट हाउस चौराहे का नामकरण चाणक्य चौक कर दिए जाने के उपरांत निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य न होने के चलते चाणक्य चौक अस्तित्व में नहीं आ पा रहा है। आप पहल करें। 

    विधायक डॉक्टर शर्मा ने कहा कि इस कार्य के लिए शीघ्र ही आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जाएगी एवं उसके दिशा निर्देश के अनुसार चौराहे का कायाकल्प कर चाणक्य चौक को सुन्दर एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा । विधायक डॉक्टर शर्मा के आश्वासन पर नगर अध्यक्ष अशोक दुबे ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

 इस अवसर पर उपस्थित विप्र सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर की मढिया विस्थापन कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे आवागमन की समस्या का समाधान होगा। 

प्रतिनिधि मंडल के साथ मुकेश पाराशर, कुलभूषण मिश्रा ,अनिरुद्ध चंसोरिया ,सी के शर्मा ,सुभाष पटेरिया, सुशील शर्मा, ललित तिवारी ,संतोष दीवान, हरिशंकर तिवारी ,ओमप्रकाश दुबे ,सुनील शर्मा ,ओपी दुबे, संदेश रिछारिया,आशुतोष दुबे, मुकुंद दुबे, महेंद्र पचौरी आदि की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post