ad

सेवा भारती नर्मदापुरम ने सुपोषण जागरूकता अभियान के छठवें दिन किया नुक्कड़ नाटक


सेवा भारती नर्मदापुरम ने सुपोषण जागरूकता अभियान के छठवें दिन किया नुक्कड़ नाटक 

इटारसी ।  सेवा भारती, नर्मदापुरम ने " सुपोषण जागरूकता अभियान " के छठवें दिन शहर इटारसी के मेन मार्केट स्थित जयस्तंभ चौक पर भारत माता की भव्य आरती की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में SDOP-श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी श्री गौरव सिंह बुंदेला, सेवा भारती जिलाध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल एवं कई गणमान्य नागरिक आरती में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात TRM-हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा सुपोषण विषय पर नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी गयी।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया की भोजन में सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन  एवं खनिज युक्त पदार्थ का सेवन करने से शरीर संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है किसी भी प्रकार की बीमारी हमें घेरती नहीं है।

इस अवसर पर जिला पूर्ण कालिक देवेंद्र धुर्वे, सेवा भारती नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, युवाम सेवा भारती जिला संयोजक आशीष भदोरिया, युवाम सेवा भारती नगर संयोजक तुषार कोठारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, रमेश जगदेव,राजू अग्रवाल मयूर मालवीय, सेवा भारती महिला मंडल सदस्य श्रीमती जागृति भदोरिया, श्रीमती सरला लोट, श्रीमती नीतू सराठे, श्रीमती मंजू आर्य, श्रीमती पायल कोठारी,आरती बस्तवार सेवा भारती के अन्य सदस्य, स्कूल की शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post