सम्मानित हुए इंजी. अरुण जैन
फ़रीदाबाद । देश की गौरव शाली संस्था अमृता हॉस्पिटल फ़रीदाबाद में विगत 8 वर्षो से सेवाएं दे रहे, इंजी. अरुण कुमार जैन को देश की प्रतिष्ठित साहित्यक संस्था,पंडित हरप्रसाद पाठक साहित्य समिति मथुरा द्वारा 9 सितम्बर को, श्री श्याम श्रोत्रिय स्मृति 2024 सम्मान प्रदान किया गया.
सम्मान में अलंकरण, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, साहित्य व नगद राशि प्रदान की गयी. संस्था के सचिव व देश के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक शशि, श्री देवी लाल गौड़ व श्रीमति शशि पाठक दिनेश ने यह सम्मान प्रदान किया.
श्री अरुण जैन के बिषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि विगत 50 वर्षों से साहित्य सृजन रत श्री जैन द्वारा 20 से अधिक कृतियाँ साहित्य जगत को मिलीं हैं. इनमे कविता, कहानी, उपन्यास, लघुकथा, बाल उपन्यास, बाल कविताएं, नाटक, आलेख सभी हैं. 1983 से आकाशवाणी के कई केंद्रों से जुड़े श्री अरुण जैन को भारत सरकार, ओड़िशा के मुख्य मंत्री व देशभर की संस्थाओं ने सम्मनित किया है. 3000 से अधिक रचनाओं के प्रकाशन की उपलब्धि वाले श्री जैन,जैन आचार्यो,संतो व माता अमृतानंद मयी देवी को अपने जीवन की विशेष उपलब्धि मानते हैं.
भारतीय रेल में देश भर में कार्य करने वाले अरुण जैन मूल रूप से नगर ललितपुर के निवासी हैं. इंजिनियर, साहित्यकार के साथ निर्बलों को शिक्षा व प्रकृति सम्बंर्धन इनके प्रिय कार्यों में है.
यह सम्मान आगरा की सविता मिश्रा अक्षजा द्वारा श्रेष्ठ साहित्य सृजन हेतु हर वर्ष प्रदान किया जाता है.
.jpg)
