ad

जगत के पालनहार भगवान विष्णु डोल में बैठे भक्तों ने पूजा अर्चना कर दर्शन किये


 जगत के पालनहार भगवान विष्णु डोल में बैठे भक्तों ने पूजा अर्चना कर दर्शन किये

लगातार बारिस में भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं

सिवनी मालवा । जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने चातुर्मास में परिवर्तनी एकादशी को करवट ली है ।  भगवान डोल में बैठकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकले भक्तों ने पूजा अर्चना कर दर्शन किये

लगातार बारिश में भी भक्त बडी धूमधाम से डोल यात्रा में शामिल हुए बडे मंदिर, छत्री मंदिर जगदीश मंदिर खत्री समाज कुशवाहा समाज एवं  मंदिरों के डोल निकले बडे मंदिर, बाल्मीकि समाज के डोल में अखाडे में युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे  देखकर लोगों ने खूब प्रशंसा की वहीं आदिवासी युवाओं एवं बच्चों ने नृत्य द्वारा देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया । गांधी चौक पर विश्व हिन्दू परिषद ने प्रसाद वितरित किया ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post