सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि डॉ० नवीन जोशी 'नवल', बुराड़ी, दिल्ली का लखनऊ में हुआ भव्य सम्मान
लखनऊ । रविवार, 24 अगस्त 2025 को 'काव्य मंजूषा' साहित्यिक मंच के तत्वावधान में होटल मैजेस्टिक, लखनऊ में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से कवि, साहित्यकारों ने अपने काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंच के संरक्षक, कानपुर के सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार सुभाष चंद्र द्विवेदी "दास" में की अध्यक्षता संपन्न हुए कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. किरन दयाल, अलका निगम एवं कानपुर के सुप्रसिद्ध गीतकार निर्दोष कुमार "विन" द्वारा किया गया।
मंच की संस्थापिका प्रसिद्ध कवयित्री ऋतु तिवारी ने कहा कि महनीय रचनाकारों की सुंदर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम अपेक्षा से भी ज्यादा अच्छा रहा। कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागी रचनाकारों को मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख कवि/ कवयित्रियों में - डॉ नवीन जोशी 'नवल', दिल्ली, सुभाष चन्द्र द्विवेदी'दास', बिल्हौर-कानपुर, कुमार विशु', बीकानेर, प्रकाश मित्रवत, बिहार (मधुबनी), विजय पुरोहित "बिजू", अहमदाबाद, अजय वर्मा ' मासूम', लखनऊ, अजय वर्मा "साथी", लखनऊ, जगन्नाथ राय 'जगन', गाजियाबाद, अलका निगम, लखनऊ, डॉ किरन दयाल "स्नेही", लखनऊ, निर्दोष कुमार "विन ", बरेली, रिज़वान फरीदी, बरेली, मनोज पांडेय "मुसाफिर",अमेठी, संजीव कुमार "तनिक", बरेली, रश्मि शरद, लखनऊ, नेहा शिवम् सक्सेना, लखनऊ, डॉ बृजभूषण राही, बरेली, कुलदीप शुक्ला, लखनऊ, दीपांशी शुक्ला,लखनऊ, शशी तिवारी,लखनऊ, रोहित वर्मा, दिल्ली, दीद लखनवी, दिल्ली, विक्रम सिंह यादव 'बरनी', देहरादून, सर्वेश अग्रहरी, मिर्जापुर, नीरज प्रजापति, वाराणसी, डॉ राजेश हर्षवर्धन, लखनऊ, कविता मिश्रा, लखनऊ, सलमान अयाज़, बरेली, पदम्नाभ त्रिपाठी, इंदौर, ऋतु तिवारी , लखनऊ, प्रियंका अग्निहोत्री “गीत”, काशी, सुरभि श्रीवास्तव, लखनऊ, अजय वर्मा, वाराणसी, सर्वेश कुमार दुबे,( बिपिन दुबे )नेहिया- वाराणसी, डॉ सुषमा श्रीवास्तव, लखनऊ, अमित कुमार अंजान, वाराणसी, सुनीता सिंह, लखनऊ, आशीष भदौरिया "उमंग" लखनऊ, विनय साहू निश्छल, इलाहाबाद, श्री श्री मिश्रा, लखनऊ, इंद्रजीत सिंह "इंद्र", दिल्ली, गायत्री जोशी अरुणिमा, लखनऊ, चेतना तिवारी, वाराणसी, उदय भास्कर एवं अभिलाषा अरुण ,पुणे आदि ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा को प्रस्तुत किया। कवियों ने अपनी मनमोहक कविता, गीत, गजल आदि प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्य उत्सव में परिवर्तित कर दिया।
उपकार काॅलोनी, बुराड़ी, दिल्ली के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि, साहित्यकार डॉ. नवीन जोशी 'नवल' ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपनी छायावादी शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम के समापन पर उन्हें 'अवध साहित्य सम्मान' से सम्मानित किया गया।