ad

सेवा भारती ने किया साप्ताहिक सुपोषण कार्यक्रम का उद्घाटन


 सेवा भारती ने किया साप्ताहिक सुपोषण कार्यक्रम का उद्घाटन

इटारसी । सेवा भारती द्वारा साप्ताहिक सुपोषण कार्यक्रम का उद्घाटन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्री सतीश सांवरिया जी ने सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों व आयाम के बारे में अवगत कराते हुए सेवा भारती द्वारा सुपोषण सप्ताह के बारे में बताया। मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजया टिकारिया उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को बताया कि पोषण आहार कैसे होते हैं और उन्हें कितनी मात्रा में और कब-कब लेना चाहिए, ताकि बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक विकास हो सके। बच्चों को जंक फूड तथा पैक्ड फूड से दूरी बनाने की सलाह के साथ महावारी के दौरान बरतने वाली सावधानियों  से बच्चों को अवगत कराया एवं उनका हीमोग्लोबिन टेस्ट समय-समय पर करने की बात कही एवं उन्होंने कहा जहां बच्चों को उनकी आवश्यकता होगी, वह उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक श्री आशीष भदौरिया जी ने पूरे सप्ताह तक 8 सितंबर से 14 सितंबर तक चलने वाले आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को उद्घाटन सत्र, 9 सितंबर को स्वच्छता अभियान, गोद भराई एवं नशा मुक्ति अभियान, 10 सितंबर को निबंध लेखन, चित्रकारी प्रतियोगिता, सुविचार लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता, 11 सितंबर को दीवार लेखन प्रतियोगिता, पत्रक वितरण कार्यक्रम, 12 सितंबर को योगाभ्यास एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 13 सितंबर को नुक्कड़ नाटक एवं सोशल मीडिया कार्यक्रम तथा 14 सितंबर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा।

 स्कूली छात्र-छात्राओं को फल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष भदौरिया द्वारा एवं आभार स्कूल के प्राचार्य सतीश खलगो द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर पूर्णकालिक श्री देवेंद्र धुर्वे, स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमती शिवि सूद, माध्यमिक शाला के प्राचार्य महेश रैकवार, पार्षद कीर्ति दुबे, युवाम सेवा भारती के नगर संयोजक तुषार कोठारी, नगर सह संयोजक जीतू राजपूत, रमेश जगदेव, राजू अग्रवाल,प्रकाश केवट,सीमा सोनी, जागृति भदोरिया, रेखा अग्रवाल, आरती चौधरी, रानी रजक, सरला लोट, कमला तिवारी, अचला घन एवं स्कूल की सभी छात्राएं उपस्थित थी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post