ad

नगरपालिका अध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण, दिए नाली सफाई और सड़क चौड़ीकरण के निर्देश


 

नगरपालिका अध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण, दिए नाली सफाई और सड़क चौड़ीकरण के निर्देश

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड क्रमांक 31 में पार्षद मनीषा अग्रवाल के साथ निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीलम गांधी भी मौजूद थी। नपाध्यक्ष ने इस  दौरान मुक़्क़दम को नाली सफाई के निर्देश दिए। मौके पर ठेकेदार आशीष सोलंकी और इंजीनियर आदित्य पांडेय उपस्थित रहे।

इसके पहले नगरपालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 18 और 19 का भी निरीक्षण किया। यहां बनने वाली सड़क और नाली का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि हन्नू बंजारा, इंजीनियर सोनिका अग्रवाल तथा ठेकेदार नवीन चौहान मौजूद रहे।

अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड में सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता देखते हुए टेप से जगह नपवाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post