अखिल भारतीय मां परिक्रमा सेवा संघ द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया
सिवनी मालवा । अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के द्वारा संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले परिक्रमा वासियों की सुविधा हेतु सेवा केंद्रों की जानकारी के बोर्ड एवं मार्ग पर संकेतक लगाने का काम किया जावेगा उक्त विषय की जानकारी संघ के राष्ट्रीय सचिव महेश गोयल ने देते हुए बताया कि विगत 10 एवं 11 सितंबर को ओंकारेश्वर से लेकर शालिवाहन तक परिक्रमा मार्ग पर संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रारंभिक तौर पर सेवा केंद्रों की जानकारी के बोर्ड लगाए गए एवं मार्गो पर संकेतक की पट्टीयां लगाई गई। इस अभियान में प्रमुख रूप से संगठन के राष्ट्रीय बैठक प्रभारी संजय बिरला, नाभि जोन के संयोजक राजेश जाट, सेवा विंग सक्रिय संगठन मंत्री केवलराम मीणा, विनय सोनेर, गोपाल पटेल, सम्मिलित रहे। आगामी समय में यात्रा मार्ग को अलग-अलग खंडों में विभाजित कर संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें संगठन के प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
.jpg)
