हिन्दी दिवस पर विराट काव्य महोत्सव का आयोजन होगा
नर्मदपुरम। समाजसेवा, कला, साहित्य,संस्कृति को सर्मपित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा हिन्दी दिवस के अवसर पर विराट काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के किशोर करैया केप्टिन बताया की माँ मंदाकिनी के पावन तट, चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक,दार्शनिक पावन धाम मे देश के सुप्रसिद्ध, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एंव स्थापित कवियों के सानिध्य में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय १३ -१४ सितंबर को अखिल भारतीय कवि समागम एंव सम्मान समारोह होटल चित्रकूट दर्शन चित्रकूट मे आयोजित किया जा रहा है।
समिति के हंस राय ने बताया की आयोजन मे देश के विभिन्न प्रांतों से 50 कवि,साहित्यकारो को आंमत्रित किया गया है।
केप्टिन करैया ने बताया की उपस्थित कवियों के काव्य पाठ उपरांत सभी कवियों का अतिथियों की उपस्थिति मे समिति व्दारा साहित्य गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
केप्टिन किशोर करैया
.jpg)
