पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक श्री गिरिजा शंकर शर्मा, समाजसेवी श्रीमती नीरजा फोजदार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोहर बडानी पार्षद श्रीमती नैना सोनी, श्रीमती बिंदिया माझी, श्रीमती दीपिका राठौड़, श्रीमती कंचन चौकसे, श्री नरेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद श्री अशोक कुशराम, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, श्री अर्पित मालवीय, श्री गोविंद राय, श्री महेश चौकसे, आयूष चौकसे, जनपद सदस्य कमल यादव, सरपंच श्री माखन कीर, श्री प्रज्वल राजपूत एवं श्री जित्तू कीर विशेष रूप से सम्मिलित हुए। समारोह में अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पीयूष शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत सदस्य श्री कमल सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें बधाई देते हुए खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की शुभकामनाएँ दी।
Tags:
समाचार
.jpg)
