ad

इटारसी में ‘लाल बाग के राजा’ का भव्य विसर्जन: मुंबई जैसा दिखा माहौल


 

इटारसी में ‘लाल बाग के राजा’ का भव्य विसर्जन: मुंबई जैसा दिखा माहौल

​इटारसी। सोमवार को इटारसी शहर के बैंक कालोनी में विराजित लाल बाग के राजा, श्री गणेश का विसर्जन एक भव्य समारोह के साथ किया गया।  जिसने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। चिंतामणि सार्वजनिक गणेशमंडल द्वारा बैंक कॉलोनी में स्थापित इस प्रतिमा के विसर्जन के लिए शहर का अब तक का सबसे लंबा और शानदार चल समारोह निकाला गया। जिसमें हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही थी।

​चल समारोह का माहौल बिल्कुल मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा जैसा लग रहा था। चल समारोह में शामिल हजारों लोग ढोल-धमाल, डीजे, और बैंजो की धुन पर नाचते रहे, माहौल ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से, सिंधी कॉलोनी और सराफा लाइन में मंडल का स्वागत ऐतिहासिक रहा। यहां भक्तों ने फूलों की वर्षा, पायरों एंट्री की और जोरदार स्वागत के साथ लाल बाग के राजा को विदाई दी।

​मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस बार विसर्जन को एक यादगार अनुभव बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। उनका लक्ष्य था कि इटारसी में भी मुंबई जैसे विसर्जन का अनुभव लोगों को मिल सके और वे इस प्रयास में पूरी तरह सफल रहे। यह विसर्जन समारोह न सिर्फ भक्ति का प्रतीक था, बल्कि शहर की एकता और जोश को भी दर्शाता था। हजारों की संख्या में लोग इस विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और गणपति बप्पा को अगले साल फिर आने का निमंत्रण देकर विदाई दी। चल समारोह के अंत में देर रात्रि नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post