ad

शिक्षक दिवस पर डॉ राजीव पाण्डेय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से अलंकृत


शिक्षक दिवस पर डॉ राजीव पाण्डेय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से अलंकृत

गाजियाबाद । माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्धन्य साहित्यकार डॉ राजीव कुमार पाण्डेय को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट  शिक्षक पुरस्कार एवं श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा देश विदेश में अपनी साहित्यिक गतिविधियों से माध्यमिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है इसलिए माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय इंटर कालेज लोहवन मथुरा में आयोजित सम्मान समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा श्री रविन्द्र सिंह द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से विभूषित किया गया इस कार्यक्रम के संयोजक  उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवप्रकाश शर्मा और आयोजक श्रीमती कविता सक्सेना थे।

वहीं दूसरी ओर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त  बाजपुर उत्तराखंड की साहित्यिक संस्था बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति(पंजी) द्वारा डॉ  राजीव कुमार पाण्डेय को वर्ष 2025 का श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। 

ज्ञातव्य रहे डॉ राजीव पाण्डेय 2011 से आयोग से चयनित प्रधानाचार्य हैं जिनके दिशा निर्देशन में विद्यालय एवं विद्यार्थियों ने चहुमुखी विकास किया है।

डॉ पाण्डेय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं कथाकार हैं जिनके उपन्यास, कहानी संग्रह, हाइकु संग्रह,सहित अनेकों अंतरराष्ट्रीय सम्पादित कृतियाँ है। जिसके कारण तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड आपके नाम दर्ज हैं। इस अवसर पर शब्द सृजन संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ओंकार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया विद्यालय के प्रबन्धक ठाकुर राजवीर सिंह, एवं कॉलेज के डॉ आदर्श धनगर,बण्टेश शर्मा, प्रेमलता वर्मा, सुमित सोलंकी,मनोज कुमार, दाऊजी दयाल आदि समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।


       प्रेषक

डॉ राजीव कुमार पाण्डेय

संस्थापक अध्यक्ष

शब्द सृजन संस्थान(पंजी.)

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post