मुस्कान में दीपों की मुस्कान : विधायक डॉ. शर्मा ने बच्चों को अपने हाथों से बांटे पटाखे व मिठाई, उद्योगपति विजय राठी ने जन्मदिन पर दिए नए कपड़े
इटारसी। मुस्कान संस्था में दीपावली मिलन समारोह हर्ष और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, नगर पालिका सभापति मनजीत क्लोसिया, पूर्व सभापति राकेश जादव, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश सावरिया, उद्योगपति विजय राठी तथा समाजसेवी संतोष राजवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक डॉ. शर्मा ने ओझा वर्ग के बच्चों को अपने हाथों से पटाखे और मिठाई वितरित कीं तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उद्योगपति विजय राठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुस्कान संस्था के सभी बच्चों को नए कपड़े और उपहार भेंट किए। पूरा कार्यक्रम पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
एसडीएम नीलेश शर्मा के स्वागत में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों से पढ़ाई, दिनचर्या और संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने मुस्कान के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। वहीं खाटू श्याम रसोई के संयोजक लकी लखानी ने एसडीएम को जरूरतमंदों को दी जा रही निःशुल्क भोजन सेवा के बारे में अवगत कराया।
अंत में अतिथियों ने मुस्कान संस्था के सेवाभाव और जनकल्याण कार्यों की सराहना की तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
.jpg)
