दशहरा के दिन पानी सप्लाई प्लांट का हुआ पूजन, भंडारे का आयोजन
इटारसी। दशहरा पर्व पर नगर पालिका द्वारा संचालित शहर के पानी सप्लाई प्लांट खेड़ा पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में सीएमओ रितु मेहरा, जल सभापति गीता देवेंद्र पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने वाहन शाखा में सभापति राकेश जाधव के साथ वाहनों का पूजन किया।
पूजन उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
Tags:
समाचार