ग्रीन पॉइंट एंड मॉन्टेसरी स्कूल में नन्हे बच्चों ने प्रस्तुत की “म्यूज़िकल रामायण”
इटारसी । ग्रीन पॉइंट एंड मॉन्टेसरी स्कूल में नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “म्यूज़िकल रामायण” का सुंदर मंचन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को गीत और अभिनय के माध्यम से बड़े ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रस्तुति की शुरुआत , गुरुकुल के दृश्य से हुई फिर राम-सीता मिलन हुआ , इसके बाद राम सीता विवाह की प्रस्तुति हुई। कैकयी और मंथरा संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया, वहीं रावण वध का दृश्य रोमांच से भरपूर रहा। अंत में राम की अयोध्या वापसी और भव्य राम दरबार की झांकी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बच्चों के अभिनय, वेशभूषा और संवाद अदायगी ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना की।इस संगीतमय प्रस्तुति का निर्देशन किया ग्रीन पॉइंट मांटेसरी एंड स्कूल के ड्रामा टीचर श्री संदीप राजवंशी जी ने एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रेरणा महतो, अर्चना मंडल, माही चौरे, सिंधु चौरे, भावना शर्मा, आकांक्षा ठाकुर , प्रशांत sir एवं आवाला maam ने बच्चों के आयोजन को साकार रूप दिया। स्कूल प्रबंधन श्री रितेश शर्मा, श्रीमती नमिता शर्मा एवं श्रीमती गौरी शर्मा ने ये कार्यक्रम सफल बनाया।
Tags:
समाचार
.jpg)
