ad

एसडीम राय ने किया नगर भ्रमण स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


 

एसडीम राय ने किया नगर भ्रमण स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

सिवनी मालवा। नवागत एसडीएम विजय राय ने शनिवार को नगर का भ्रमण कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था पटाखा बाजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राय ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए की बाजार क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था सुधार की जाए सड़क किनारे कचरा जमा ना होने पाए और फटाका बाजार में अग्निशमन एवं सुरक्षा उपाय की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर डॉक्टरों की उपस्थिति औषधि वितरण व्यवस्था आपातकालीन सेवाओं की स्थिति जानी । उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए एसडीएम विजय राय ने कहा दीपावली पर्व के अवसर पर आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह प्रशासन की प्राथमिकता है सभी विभाग समन्वय कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके स्वच्छता निरीक्षक प्रशांत शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम साहू हेमंत चौकसे सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post