ad

सूत्रधार संस्था द्वारा आयोजित नौ दिवसीय मातृभक्ति गीत महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न


 

सूत्रधार संस्था द्वारा आयोजित नौ दिवसीय मातृभक्ति गीत महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न 

हैदराबाद। साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था "सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत" हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और भक्ति गीतों के समृद्ध साहित्य को बढ़ावा देने के लिए गत 5 वर्षों से अग्रणी संस्था की भूमिका निभाती आ रही है। हमारे देश में वर्ष भर पर्व और त्यौंहारों की धूम मची रहती है और संस्था उनसे सम्बन्धित रोचक और मनोरंजक कार्यक्रम लेकर दर्शकों के समक्ष उपस्थित होती है। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था ने 2 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम 'नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव' का ऑनलाइन आयोजन आरम्भ किया था। उसके बाद अब तक लगातार चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा 8 बार इस भक्ति गीत महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।

इस बार यह महोत्सव दिनांक 22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक (भाग-8, क्रमांक 63-72) आयोजित किया गया और लगातार 10 दिनों तक चला। पहले दिन संस्थापिका सरिता सुराणा ने सभी सम्मानित साहित्यकारों का शब्द पुष्पों से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। गणेश वंदना और माता के श्लोकों से कार्यक्रम आरम्भ हुआ।

इस भक्ति गीत महोत्सव में देश-विदेश से अनेक ख्याति प्राप्त साहित्यकारों और कलाकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की और अपने भक्ति गीतों की गंगा प्रवाहित की। इसमें भाग लेने वाले प्रमुख साहित्यकार थे - श्रीमती शुभ्रा मोहन्तो, श्रीमती ऋचा चौधरी, श्रीमती कल्पना डांग, श्रीमती सीमा झा, श्रीमती सस्मिता नायक, श्रीमती कल्पना मिश्रा, उमंग सरीन, रिमझिम झा, आभा मेहता 'उर्मिल', डॉ. मंजू रुस्तगी, सपना श्रीपत, वसंत जमशेदपुरी, दर्शन सिंह, अशोक दोशी, अमिता श्रीवास्तव, शीला पारख, शकुन्तला मित्तल, सुरेश यादव, डॉ प्रियंका अग्रवाल, शारदा मित्तल, आभा कुलश्रेष्ठ, ममता किरण, इंदु राज निगम, डॉ.कविता सिंह प्रभा, रचना सरन, अमृता श्री, सविता शर्मा, मनवीन कौर पाहवा, बिनोद गिरि अनोखा, डॉ.रत्नेश्वर सिंह, प्रो.अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रदीप मिश्र अजनबी, सीमा शर्मा मंजरी, शकुन्तला तोमर, जयप्रकाश शर्मा, कुसुम सिंह अविचल, डॉ.निर्मला शर्मा, मधु प्रसाद, डॉ.दमयन्ती शर्मा, डॉ.प्रणव भारती, डॉ.शकुन्तला सरुपरिया और वीणा अग्रवाल। 

विदेशों में निवास करने वाली जिन प्रवासी भारतीय कवयित्रियों ने इसमें अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, वे हैं - अमेरिका से श्रीमती अन्नदा पाटनी, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, श्रीमती मधु खरे, नीदरलैंड से डाॅ.ऋतु नन्नन पाण्डे, कुवैत सिटी से संगीता चौबे पंखुड़ी और लंदन से डॉ. अमृत बिसारिया। 

इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इसमें देश-विदेश से प्रबुद्ध साहित्यकारों ने उपस्थित होकर सबका उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान संस्था की 70 वीं मासिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरिता सुराणा ने सभी सहभागियों और श्रोताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह भक्ति गीत महोत्सव शृंखला निरन्तर जारी है और आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्ट 

सरिता सुराणा 

संस्थापिका 

'सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था

हैदराबाद, भारत

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post