ad

सभा की बैठक में मंदिर विस्थापन पर सदस्यों ने हर्ष जताया


 

सभा की बैठक में मंदिर विस्थापन पर सदस्यों ने हर्ष जताया

इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन श्री शंकर मंदिर एंगल चाल के सत्संग सभागार में किया गया।

 बैठक की अध्यक्षता पूर्व सभा अध्यक्ष पं जीपी दीक्षित ने की।

 प्रेरक गीत इतनी शक्ति हमें देना दाता के सामूहिक गायन से बैठक आरंभ हुई।

माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों राजकुमार दुबे, सुनील उपाध्याय ,संतोष शर्मा महेंद्र पचौरी, आशुतोष दुबे, नीलेश पाराशर को जन्म दिवस की बधाई दी गई।

सभा के 29वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से 26 अक्टूबर के बाजू नवंबर माह में आयोजित करने पर सहमति बनी।

दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित करने पर सहमति बनी। 

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर को विस्थापन कर गोठी धर्मशाला परिसर में स्थापित करने के चलते,आवागमन सुगम होने पर सदस्यों ने हर्ष जताया।

सनाढ्य ब्राह्मण परिजन सुमंत्रा मिश्रा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में चंद्रकांत, शर्मा,सुनील मिश्रा, जेपी शर्मा,पवन दुबे,राजकुमार दुबे ,राजेश तिवारी ,जीपी दीक्षित, आशुतोष दुबे ,संतोष शर्मा, सुनील उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post