ad

अग्रवाल महिला महासभा ने बाल दिवस का आयोजन किया


 

अग्रवाल महिला महासभा ने बाल दिवस का आयोजन किया

इटारसी । मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा इटारसी द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस का आयोजन स्थानीय शासकीय प्राथमिक शाला एवं सिंधी शाला सूरजगंज में किया गया । 

महासभा अध्यक्ष प्रलभ अग्रवाल ने बताया कि शाला के सभी 40 बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर डांस ,कविता आदि की प्रस्तुति दी गई ।बच्चों के साथ कुर्सी दौड़ ,नींबू चम्मच दौड़ का भी सदस्यों ने आयोजन किया।

 महासभा जिला महामंत्री अंशु अग्रवाल ने कहा कि यह समाज के उस स्तर से आने वाले बच्चे हैं ,जिन्हें इस प्रकार के आयोजन करने से उत्साह और प्रसन्नता मिलती है। महासभा सतत इस प्रकार की गतिविधि भी आगे करती रहेगी।

 प्राथमिक शाला एवं सिंधी शाला के सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक इस आयोजन में भाग लिया कक्षा 1 से 5 के सभी बच्चों को स्वल्पाहार के साथ उत्साह वर्धन हेतु उपहार भी दिए गए बच्चों के साथ-साथ स्कूल की शिक्षिकाओं तथा महासभा के सदस्यों के सहयोग ने इस आयोजन को सफल बनाया।

मध्य प्रदेश महिला महासभा इटारसी इकाई की सचिव रश्मि अग्रवाल प्रथम उपाध्यक्ष रितु राजेंद्र जी के साथ-साथ मोनिका संजय, मंजू जी, विनीताजी, प्रीति कंसल, उमा अग्रवाल स्वाति मित्तल, स्मृति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post