ad

मुंबई पुलिस, जीआरपी, बाल कल्याण समिति और मुस्कान संस्था की संयुक्त सार्थक पहल : नाबालिग बालिका की घर वापसी


 मुंबई पुलिस, जीआरपी, बाल कल्याण समिति और मुस्कान संस्था की संयुक्त सार्थक पहल :  नाबालिग बालिका की घर वापसी 

इटारसी । मुंबई के कप परेड क्षेत्र से परिवार से किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को मुंबई पुलिस एवं जीआरपी इटारसी की तत्परता से इटारसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित बरामद किया गया था।

बालिका को तत्काल संरक्षण हेतु मुस्कान बालिका गृह, इटारसी में रखा गया, जहाँ उसे संपूर्ण देखरेख और परामर्श प्रदान किया गया। बाल कल्याण समिति नर्मदापुरम के आदेशानुसार उक्त बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया, जिससे उसके परिवार का पुनर्मिलन संभव हो सका। इस पूरी प्रक्रिया में मुंबई पुलिस के अशोक सावंत, जीआरपी इटारसी, बाल कल्याण समिति एवं मुस्कान बालिका गृह का उत्कृष्ट सहयोग रहा।

संस्था प्रमुख श्री मनीष ठाकुर ने बताया कि मुस्कान बालिका गृह में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाली भटकी हुई, असहाय या परित्यक्त बालिकाओं को सुरक्षित आश्रय दिया जाता है। संस्था द्वारा न केवल उनका पुनर्वास और मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसलिंग) किया जाता है, बल्कि परिवार से मिलन की प्रक्रिया को संवेदनशीलता और कानूनी प्रक्रिया के साथ पूर्ण कराया जाता है।

इस प्रकरण में मुंबई पुलिस, जीआरपी, बाल कल्याण समिति और मुस्कान संस्था के सामूहिक प्रयासों से यह बालिका पुनः अपने परिवार तक पहुँच सकी — जो समाज में सहयोग, संवेदना और जिम्मेदारी का एक प्रेरक उदाहरण है।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post