ad

खंडवा में कट्टे की दम पर कपड़ा व्यापारी से लूट, खुद को 'पुलिसवाला' बता दो बदमाशों ने पीटा, सोने की चेन और अंगूठी ले गए


खंडवा में कट्टे की दम पर कपड़ा व्यापारी से लूट, खुद को 'पुलिसवाला' बता दो बदमाशों ने पीटा, सोने की चेन और अंगूठी ले गए

खंडवा। बुधवार को सिंधी समाज के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। कपड़ा व्यापारी हशमत गुरबानी के साथ वारदात हुई है, वे भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गणेश गुरबानी के भाई हैं। घटना इंदौर रोड़, मुख्य मार्ग पर जैन नर्सिंग होम के पास पुलिस क्वार्टर के सामने हुई। दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने पहले तो पुलिस वाला बताया और व्यापारी की बाइक रोक ली। फिर व्यापारी की कनपटी पर कट्टा तान दिया और मारपीट कर सोने की चेन और अंगूठी लूटकर ले गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता और पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनोज कुमार राय, एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीएसपी अभिनव बारंगे के नेतृत्व में थाना पदमनगर टीआई प्रवीण आर्य और टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं एसपी मनोज कुमार राय ने पीड़ित व्यापारी से पुलिस थाने पर चर्चा की।

आरोप मारपीट कर चश्मा तोड़ा, सोना ले गए

पीड़ित व्यापारी हशमत गुरबानी ने बताया कि वे घर से अपनी कपड़ा दुकान पर टिफिन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार उनकी स्कूटी के आगे आए और कहा कि हम पुलिस वाले हैं, तुझे इतनी देर से रोक रहे हैं, तू रुका नहीं। फिर वे लोग गाली-गलौज करने लग गए। पीछे बैठे दूसरे बदमाश ने कट्टा निकाला और अड़ा दिया। कहने लगे कि गले और हाथ में पहना सोना हमें दे दो। मैंने मना किया तो उन लोगों मारपीट शुरू कर दी, मेरा चश्मा तोड़ दिया। गले में से चेन और हाथ में से अंगूठी निकाल ली। इतने में भीड़ इकट्ठे होने लगी और फिर बदमाश भाग निकले।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post