समिति ने 20 जनवरी के हिंदू सम्मेलन में उपस्थित के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया
इटारसी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश में जाति पांति का भेदभाव छोड़कर हिंदुओं को एकजुट करने के लिए हिंदू सम्मेलनों के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के परिप्रेक्ष्य में 20 जनवरी दिन मंगलवार को बालाजी बस्ती में हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 22, 23, 27 एवं 28 वार्डो के वार्ड वासियों की सहभागिता रहेगी।
सनातन धर्म के उत्थान के पावन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 23 के वार्ड वासियों की भारी संख्या में उपस्थित रहे के लिए मोहल्ला समिति वार्ड क्रमांक 23 के सदस्यों के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।
जनसंपर्क अभियान के तहत समिति के सदस्य गण घरों-घर पहुंचकर एवं भारत माता का कैलेंडर वा आमंत्रण पत्र सौंपकर वार्ड वासियों को सह परिवार नवग्रह दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण पत्र दे रहे हैं एवं वार्डवासी भी सहमति देकर समिति सदस्यों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं।
जन सम्पर्क कार्यक्रम में समिति संरक्षक/वार्ड पार्षद राकेश जाधव, समिति संयोजक राजकुमार दुबे, सभा के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सुनील दुबे, विजय दुबे,लीलाधर यादव, विजय राव नाईक, ,बृजमोहन सिंह मीना,हैप्पी शर्मा, लीलाधर यादव ,शैंकी चुटीले, नीलेश पटैरिया आयुष अग्रवाल प्रतीक मालवीय आदि की सहभागिता रही।
.jpg)
