ad

बालाजी बस्ती हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन संपन्न


 

बालाजी बस्ती हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन संपन्न

 इटारसी। बालाजी बस्ती सकल हिंदू समाज के सम्मेलन के लिए भूमि पूजन श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही। आगामी 20 जनवरी मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से बालाजी बस्ती सकल हिंदू समाज का विशाल हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें हिंदू समाज के संत, महात्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रबोधनकर्ता उपस्थित रहेंगे ।बालाजी बस्ती के लगभग एक हजार हिंदुभाई बहनों के सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं एवं भारत माता का फोटो दिया जा रहा है ।संयोजक राकेश यादव के नेतृत्व में संपूर्ण बालाजी बस्ती द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। हिंदू सम्मेलन में गौ माता पूजन होगा एवं क्षेत्र के चार विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिससे समरसता का संदेश जाए। हिंदू सम्मेलन के तत्काल बाद सभी को भोजन प्रसादी प्रदान की जावेगी। भूमि पूजन समारोह के अवसर पर राकेश जाधव, श्रीमती अनीता तिवारी, छविराज सोनी, देवेंद्र पटेल ,श्रीमती गीता पटेल पार्षद ,शैलेंद्र दुबे ,सुनील दुबे शिक्षक, प्रकाश ताम्रकार, संजीव हुरा, आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुष वर्ग उपस्थित था।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post