ad

मंच की मांग,स्टेट बैंक में पेंशन बचत खाता धारक की आयु सीमा 80 वर्ष हो


 

मंच की मांग,स्टेट बैंक में पेंशन बचत खाता धारक की आयु सीमा 80 वर्ष हो

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई।

राष्ट्रगान जन गण मन के समूह गान से बैठक आरंभ हुई।

 बैठक में  अशोक सक्सेना एवं अरुण महालहा का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाकर उपहार सामग्री भेंट की गई।

बैठक में 30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम अर्पित करने के कार्यक्रम पर सहमति बनी। 

इस प्रकरण में में डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ के एस उप्पल सुधीर गोठी एवं राजकुमार दुबे ने अपने विचार रखें।

टी आर चौलकर ने कविता की एवं सुशील शर्मा ने गीत की प्रस्तुति दी। विजय शंकर द्विवेदी ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। 

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय पारित हुआ कि भारतीय स्टेट बैंक समूह को ज्ञापन भेजकर पेंशन बचत खाता के उपभोक्ताओं की आयु सीमा 70 से बढ़कर 80 वर्ष की मांग की जाए ताकि उन्हें 80 वर्ष की आयु तक के उपभोक्ताओं को 30 लाख की बीमा योजना का निःशुल्क लाभ मिल सके।

बैठक में रंग कर्मी एवं हास्य-व्यंग्य के कवि  बीके पटेल उपस्थित हुए और अपने अभिनय से अभिनीत हारर कामेडी फिल्म सिहरन को 21 जनवरी को देखने की बात कही।

बैठक का संचालन मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया।

बैठक में अशोक सक्सेना डॉ ज्ञानेंद्र पांडे डॉ के एस उप्पल डॉ के शुक्ला राजकुमार दुबे सुधीर गोठी, सुशील शर्मा, सूरत सिंह सोलंकी, सुरेश रघुवंशी, सुश्री सीपी ठाकुर,सुषमा परमहंस के के गुप्ता, गोविंद दीक्षित, तुकाराम चौलकर, सुरेंद्र सिंह तोमर, घनश्याम दास मित्तल, विजय शंकर द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post