ad

वार्षिक राशिफल-2026 - ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम,भोपाल


 

वार्षिक राशिफल-2026

मेष

इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से इस राशि में वर्ष के उत्तरार्ध में भाग्य व कर्म क्षेत्र से जुड़ों कार्यों में सफलता संभव है। शनि की साढ़ेसाती विपरीत होने से परेशानी बढ़ सकती है तथा वर्ष के मध्य में पत्नी को शारीरिक कष्ट संभव है जिससे आर्थिक व्यय अधिक होगा। सन्तान पक्ष की उन्नति होगी तथा इस वर्ष संतान पक्ष पर विशेष धन खर्च होगा। वर्ष के मध्य पूर्व से लाभ की स्थिति कमजोर होगी एवं शत्रु पक्ष की प्रबलता रहेगी। वर्षारंभ में यात्राओं से बचें तथा वाहन आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हाथ-पैरों व सिर में चोट लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों व विवाद से बचने का प्रयास करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। माता की सलाह लेकर हर काम करें जिससे आप अनिष्ट कार्यों से बच सकते हैं। शनि के अनिष्ठ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना व आराधना करें, जिससे आप ग्रहों के अनिष्ठ फल से बच सकते हैं तथा प्रभाव कम कर सकते हैं। आपकी राशि में चढ़ती हुई साढ़ेसाती का प्रभाव सिर पर है, अत: शनि उपासना करें।

वृष

इस वर्ष इस राशि वालों को शुक्र का शुभ प्रभाव रहेगा। वाहन क्रय, जमीन-जायदाद, मकान से संबंधित कार्यों के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कराएगा। वर्ष के मध्य में शत्रु पक्ष से सावधानी बरतें, अन्यथा आप नुकसान उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतें व जोखिम भरे कार्यों से बचने का प्रयास करें, साझेदारी में कार्य न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। मातृ पक्ष की सलाह लेते रहे, जिससे आपके सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों की स्थिति इस वर्ष अच्छी रहेगी। पत्नी पक्ष की स्थिति विशेष सुखकारक रहेगी। इस वर्ष आपकी विशेष उन्नति होगी व न्यायिक मामलों का समाधान होगा। विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन के साथ नौकरी का योग संभव है। जिससे आर्थिक सफलता प्राप्त होगी। पत्नी एवं माता की सलाह से कार्य करने से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी तथापि सन्तान पक्ष की चिंता बनी रहेगी एवं संतान के स्वास्थ्य पर तथा शिक्षा पर व्यय अधिक होगा। राजनैतिक क्षेत्र  से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। वर्ष के मध्य से अन्त तक शारीरिक सावधानी बरतें अन्यथा आंख व सिर में चोट लग सकती है, जिससे पीड़ा होगी। वर्ष के उत्तरार्ध में वाहन आदि सावधानी से चलाएं। राशि स्वामी शुक्र के प्रभाव से धनदायक योग निर्मित हो रहे हैं। पीपल के पेड़ में दीपक लगाएं तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मिथुन

इस वर्ष व्यापारिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष लाभ प्राप्त करेंगे फिर भी वर्ष के प्रारंभ से लेकर मध्य तक सभी को विशेष लाभ व कार्य सिद्धि की प्राप्ति होगी, पुलिस व सेना से जुड़े लोगों की विशेष आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी, पारिवारिक लोगों को आपसे समस्या पैदा हो सकती है। शारीरिक दृष्टिकोण से आपके स्वास्थ्य की स्थिति वर्षान्त तक ठीक रहेगी। ग्रहों के दृष्टिकोण से यह साल आपको अनुकूल रहेगा, संतान पक्ष की चिंता सताती रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र को विस्तृत करने में इस साल आपको महिला वर्ग का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आपके आर्थिक लाभ के क्षेत्र में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद, भूमि-भवन आदि के कार्यों में धन खर्च होगा। राजकीय क्षेत्रों से लाभ की स्थिति बन रही है। मित्रों व बहनों से तालमेल बनाकर चलें व उन्हें हमेशा सहयोग प्रदान करते रहने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष का रुख आपके प्रति उदासीन रहेगा। विशेष व्यापारिक तरक्की के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। व्यापार वृद्धि हेतु पीले बेसन के लड्डू बनाकर बुधवार को दान करें तथा गणेश की उपासना करने से लाभ होगा।

कर्क

इस वर्ष आपकी भूमि संबंधी समस्याएं दूर होंगी एवं व्यापार व उद्योग जगत से जुड़े कार्यों में काफी सफलता व लाभ प्राप्त होगा। इस साल बिना सोचे समझे भूमि, भवन पर धन खर्च न करें अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं तथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी व भाइयों की सलाह विशेष लाभ देगी। इस वर्ष विदेश यात्रा से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी एवं मान-सम्मान बढ़ेगा। इस वर्ष अत्यधिक श्रम भी करना पड़ सकता है। चोरों से सावधानी रखें चोरी के भय से भी आप परेशनी में पड़ सकते हैं। मित्रों से लाभ की प्राप्ति होगी एवं परिवार के व्यक्ति भी विशेष लाभ देने में सहयोग प्रदान करेंगे। राजनीति से संबंध रखने वाले लोगों को बहुतायत लाभ की प्राप्ति होगी एवं संतान सुख प्राप्त होगा। वर्षांत तक आंख, सिर व पैरों से संबंधित चोट व पीड़ा हो सकती है। वाहनादि भय वर्ष के उतरार्ध में संभव है। अत: वाहन से सावधानी रखें। अनिष्ठ निवारण हेतु शिव चालीसा एवं सोमवार का व्रत लाभकारी होगा, भगवन शिव की आराधना करे। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें एवं गरीबों को भोजन व दान देकर संतुष्ट करें, इससे विशेष लाभ प्राप्त होगा। यह वर्ष कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी रहेगा। परन्तु वर्ष के अंत में गृह क्लेश से मन खिन्न रहेगा।

सिंह

इस वर्ष सिंह राशि वालों को अढैया शनि का प्रभाव रहेगा। गोचर के अनुसार इस वर्ष ससंघर्ष की स्थिति निर्मित हो सकती है। अस्ति रोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। नौकरी पेशा वालों को स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा जमीन जायदाद धन लाभ में वृद्धि संभव है। महिलाओं की उन्नति होगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि में विशेष वृद्धि के योग हैं। राजनेताओं से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। जिससे राजनैतिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी व सरकारी कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति की प्राप्ति होगी। लंबी यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। आपकी सोच शत्रुओं  के प्रति भी सकारात्मक रहेगी। कलात्मक कार्यों से भाग्य का विकास होगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं परिवार के प्रति सकारात्मक सोचें। अपने कुटुंब के सदस्यों से सावधानी रखें जिनका आपके प्रति दृष्टिकोण नकारात्मक है। अन्यथा वह आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्ठा करेंगे। शनि उपासना, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें व हनुमानजी की आराधना करें।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य फलकारी है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लेनदेन में थोड़ी सावधानी रखें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अप्रैल महीने के अंत से आपके जीवन में विशेष परिवर्तन होना शुरु जो जाएंगे, जिससे आपके पूरे परिवार के समस्त लोगों को विशेष सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी व पत्नी से भरपूर सहयोग भी मिलेगा। राज्य से जुड़े कर्मचारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। भ्रातृ पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा एवं मातृ पक्ष के स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। मातृ पक्ष पर विशेष धन खर्च होगा। भूमि-वाहन के क्रय पर भी धन खर्च होने से भविष्य में लाभ की संभावना है। वर्ष के मध्य तक संतान पक्ष के स्वास्थ्य व शिक्षा की स्थिति के विषय में विशेष चिंता होगी। यात्रा मे सावधानी बरतें। स्वयं के कार्यों के प्रति सजग रहें अन्यथा जोखिम उठाना पड़ सकती है, आप दुविधा में पड़ सकते हैं। वर्षान्त तक नेत्र व गुप्त रोग से पीड़ा पहुंच सकती है।  बुधवार के दिन गणेश जी की उपासना करना एवं दूर्वा चढ़ाना हितकारी रहेगा। हरी वस्तुओं का दान करना शुभ फलदायी होगी।

तुला

इस वर्ष षष्टम शनि का प्रभाव आपके स्वास्थ्य में बाधा दे सकता है। अध्ययन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से सुख समाचार प्राप्त होगा। किसी नए कार्य का श्रीगणेश होगी। वर्ष प्रारंभ में विशेषकर सिर से संबंधित चोट व मानसिक तनाव के साथ शारीरिक पीड़ा हो सकती है। वर्ष के अंत में लंबी यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे जिनसे लाभ व सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि वालों की शिक्षा की स्थिति अच्छी रहेगी तथा शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों से आशाजनक परिणाम भी मिलेंगे। संतान पक्ष को लेकर भी चिंताएं दूर होंगी। वर्ष के मध्य में वाहन दुर्घटना की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आशाजनक लाभ मिलने के योग हैं। अ-श से सावधानी रखें एवं बुद्धि पर नियंत्रण रखें। धर्म के क्षेत्र से व धर्म के कार्य से लाभ प्राप्ति के प्रबल योग हैं। कृषि व व्यापारिक क्षेत्रों से विशेष लाभ प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में यात्राओं से बचें व लंबी यात्रा न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार से तालमेल बैठा कर रखें। वर्ष के पूर्वार्ध में घर में मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने हेतु व अनिष्ट निवारण हेतु शिव उपासना तथा सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ फलकारी रहेगा।

वृश्चिक

इस राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला है। कठिन परिश्रम से व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें।  वर्ष के मध्य में नेत्र पीड़ा हो सकती है, परन्तु शनि सरकारी कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को यह वर्ष सफलतादायक रहेगा। जिसमें पदोन्नति विशेष लाभ व स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। संतान पक्ष की दृष्टि से भी वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा जिसमें संतान पक्ष को अपने मित्र, भाई-बहन व संबंधियों से सुख की प्राप्ति होगी। निजी क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति उद्योग से लाभ अर्जित करेंगे, मातृ पक्ष की स्थिति सुखद व बेहतर रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को राजकीय कार्य का योग बनेगा व सफलता भी मिलेगी। अपनी बातों को गुप्त रखने से ज्यादा लाभ होगा। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। आय में वृद्धि के लिए भगवान शिव की आराधना तथा मंगलवार का व्रत एं लाल वस्तुओं का दान करना हितकर रहेगा। 

धनु

इस राशि में वर्षभर अढैया शनि का प्रभाव बना रहेगा। कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता आ सकती है। जमीन जायदाद के कार्यों में कठिनाई होगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। धन आगमन के साथ व्यय की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यर्थ की चिंता रहेगी। किसी नए कार्य का श्री गणेश संभव है।  लंबी यात्राओं व जलयात्रा से सुखानुभूति प्राप्त होगी। लाभ व धन का क्षेत्र मजबूत रहेगा। पारिवारिक लोग आपका आर्थिक सहयोग करेंगे। वर्ष के प्रारंभ से ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग सफल रहेंगे। कर्मचारी वर्ग को पदोन्नति में रुकावट होगी।  संतान क्षेत्र की चिंता बनेगी। इस वर्ष आपके स्वास्थ्य की स्थिति पूर्व की अपेक्षा ठीक रहेगी, वर्ष के मध्य भूमि व वाहन से आप लाभ उठा सकते हैं। मित्रों से आपको पूर्ण सहयोग व लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी पेशा से संबंध रखते हैं तो इस वर्ष आप सतर्कता से कार्य करें अन्यथा हानि हो सकती है। आपको नौकरी में कर्मचारियों द्वारा झूठे केस में फंसाया जा सकता है। ी वर्ग से सावधानी रखना लाभप्रद रहेगा। जमीन जायदाद व धन से संबंधित झगड़ा हो सकता है अत: इस क्षेत्र में सोच-विचार कर निर्णय लें। गुरुवार के दिन पीला धान्य दान करने एवं गुरु सेवा से अनिष्ठ ग्रह की शांति होगी। साथ ही अढ़ैया शनि के अनिष्ठ निवारण हेतु शनि आराधना एवं पीपल के पेड़ में शनिवार को दीपक जलाना हितकारी रहेगा।

मकर

इस राशि का स्वामी शनि पारिवारिक सुख समृद्धि एवं पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं प्रदान करेगा, परन्तु वर्ष के उत्तरार्ध में शरीर स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। इस वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट व पैर से संबंधित समस्या पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष अच्छे परिणाम देगा। इस वर्ष लाभ की स्थिति रहेगी। जिससे आपके परिवारिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे व वर्ष के मध्य में यात्राओं से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। अपने कार्य में अपने संबंधियों की सलाह जरूर लें जिससे आप हानि से बच सकते हैं। जमीन जायदाद से संबंधित विवाद बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को यह वर्ष लाभकारी होगा, पिता को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। वर्षान्त में चोट चपेट संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कष्टकारक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए हुए प्रयासों से सफलता के योग निर्मित होंगे। अनिष्ट निवारण हेतु भगवान शिव व शनिदेव की आराधना विशेष लाभप्रद रहेगी। शनिवार के दिन काले धान्य का दान करना विशेष लाभदायी साबित होगा।

कुंभ

इस राशि का स्वामी शनि इस वर्ष आपको साढ़ेसाती का प्रभाव दे रहा है। यह प्रभाव उतरता हुआ पैरों पर रहेगा। जिसके फलस्वरूप बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। मानसिक कष्ट, निरर्थक भागदौड़ से जीव अस्त-व्यस्त होगा । हड्डी से संबंधित रोग प्रभावित कर सकते हैं। दांपत्य क्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। वर्ष के अंत में कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी।  जमीन, जायदाद धन से संबंधित विवाद संभव है। यद्यपि कार्यक्षेत्र की स्थिति मजबूत रहेगी तथापि संबंधियों का दृष्टिकोण आपके लिए प्रतिकूल रहेगा एवं आपसे उनका तालमेल नहीं बनेगा। जिससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। यदि आप नौकरी पेशा है तो उच्च अधिकारियों से हानि हो सकती है, परन्तु संतान पक्ष की उन्नति संभव है जिससे आपको संतान पक्ष से पूर्ण सुख व सहोग की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा महिलाओं की पदोन्नति के भी योग हैं। यद्यपि इस वर्ष भूमि, वाहन का सुख भी प्राप्त होगा। तथापि इस वर्ष शारीरिक रूप से अवश्य सावधानी रखें व वाहन, श व हथियारों से सावधानी आवश्यक है। भगवान शिव, शनि की आराधना  तथा गरीबों को व आदि दान देने से लाभ व शुभफल की प्राप्ति होगी।

मीन

इस राशि में साढ़ेसाती का प्रभाव हृदय में रहेगा। इस राशि के स्वामी गुरु के कारण राज्य पक्ष से लाभ व विशेष धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जून माह के पूर्व आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। पत्नी तथा पिता से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना प्रभाव बढ़ाने का सुअवसर प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में शत्रुओं पर विजयीश्री प्राप्त होगी, शत्रु पक्ष कमजोर होकर आपको हानि नहीं पहुंचाएगा। सन्तान पक्ष अवश्य पूर्णरूपेण उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा। जिससे पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष विशेष लाभकारक रहेगा। राज्य पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कानूनी वाद विवाद, जमीन जायदाद विवाद से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए मकान अथवा भूमि क्रय की योजना बनेगी। जिससे सफलता प्राप्त होगी व वाहन सुख की भी प्राप्ति संभव है। कम्प्यूटर व तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी।  महिलाओं को सरकारी कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जून माह तक वाहन व शत्रु पक्ष से सामंजस्य बनाकर चलें अन्यथा हानि हो सकती है। आर्थिक लाभ एवं मानसिक शांतिदायक होगा। भगवान शिव व शनिदेव की आराधना करने से तथा काले धान्य का शनिवार को दान करने से शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे तथा अनिष्ट ग्रहों की शांति होगी।

 - ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम

ज्योतिष मठ संस्थान, 

ईएम-219, नेहरू नगर, भोपाल

मोबा. 9827322068



देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post