गणतंत्र की 'शक्ति' में दिखा नारी का स्वाभिमान: इटारसी के गांधी स्टेडियम में बेटियों के जोश ने भरी उड़ान
77वां गणतंत्र दिवस: सांसद और नपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण : परेड से लेकर सम्मान तक, हर जगह 'मातृशक्ति' का रहा दबदबा
इटारसी | शहर के ऐतिहासिक गांधी स्टेडियम में सोमवार को गणतंत्र का सूरज नई उम्मीदों और अदम्य नारी शक्ति के संकल्प के साथ उगा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा मैदान देशभक्ति के उस सैलाब का गवाह बना, जहां बेटियों के कदमों की ताल और गगनभेदी जयघोष ने हर शहरवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इस बार का उत्सव महज एक सरकारी समारोह नहीं, बल्कि इटारसी की बदलती तस्वीर का प्रतिबिंब था।
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ ध्वजारोहण किया। परेड की कमान संभालते एनसीसी और स्काउट-गाइड्स के 120 कैडेट्स में बेटियों की संख्या और उनके चेहरे का तेज यह बताने के लिए काफी था कि अब बेटियां किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हैं। समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 16 प्रबुद्ध नागरिकों को 'सर्वोच्च नागरिक अभिनंदन' से नवाजा गया, तो वहीं 14 शासकीय सेवकों की कर्तव्यनिष्ठा को भी सम्मान मिला। 2000 विद्यार्थियों द्वारा रची गई देशभक्ति की इस गौरवगाथा ने स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में एसडीएम निलेश कुमार शर्मा, तहसीलदार सुनीता साहनी, सीएमओ रितु मेहरा, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति गीता देवेंद्र पटेल,नाजिया बेग़, राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद कीर्ति दुबे, मनीषा अग्रवाल,
वंदना ओझा, जिम्मी कैथवास, अमित विश्वास, ज्योति राजकुमार बाबरिया, शुभम गौर कुंदन गौर,
सीमा भदौरिया , पार्षद प्रतिनिधि रमेश धुरिया, हनु बंजारा एवं अन्य पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्बोधन के अंश: 'विकसित भारत में नारी का योगदान सर्वोपरि: सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा आज की परेड में बेटियों का जोश देखकर गर्व होता है। प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के संकल्प को इटारसी की ये बेटियां और युवा अपनी मेहनत से सिद्ध कर रहे हैं। अनुशासन और सेवा ही हमारे गणतंत्र की असली ताकत है।" नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा "नगरपालिका परिषद शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। 2000 बच्चों की यह सहभागिता बताती है कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है।"
समारोह के मुख्य आकर्षण: जब तालियों से गूंज उठा स्टेडियम:
* बेटियों का दबदबा: एनसीसी सीनियर व जूनियर विंग में 120 कैडेट्स और स्काउट गाइड की टुकड़ियों में बेटियों की बड़ी भागीदारी ने जोश भर दिया।
* मार्च पास्ट: जयस्तंभ से स्टेडियम तक निकले मार्च पास्ट में बैंड की धुन पर थिरकते कदमों और गगनभेदी जयघोष ने शहरवासियों को रोमांचित कर दिया।
* सांस्कृतिक छटा: 1200 छात्रों ने परेड की और 800 बच्चों ने 9 विशेष नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए देश की विविधता को दर्शाया।
*सर्वोच्च नागरिक अभिनंदन: समाज के इन 16 रत्नों का सम्मान*:
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया:
* प्रियंका मालवीय: 'कचरे से कमाई' के जरिए महिलाओं को रोजगार।
* ऋषिका पटैल: इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी (पॉलिटेक्निक कॉलेज)।
* आशीष मालवीय: राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी (कक्षा 9वीं, KV CPE)।
* मंजु ठाकुर: पत्रकार (नर्मदांचल डॉटकॉम) एवं समाजसेवी।
* मनोज कुंडु: ब्यूरो चीफ (पत्रिका), साहसिक पत्रकारिता हेतु।
* डॉ. विकास जैतपुरिया: आरएमओ, उत्कृष्ट स्वास्थ्य प्रबंधन (सिविल अस्पताल)।
* अमृता दास: समर्पित स्वास्थ्यकर्मी (सिविल अस्पताल)।
* पूजा गौर: 19 वर्षों से झुग्गी क्षेत्र में उत्कृष्ट आंगनवाड़ी सेवा।
* शेख नियाज: हॉकी कोच, 100 से अधिक नेशनल खिलाड़ी तैयार किए।
* शालिनी निमोरिया: महिला सशक्तिकरण की जमीनी कार्यकर्ता।
* सज्जन लोहिया: 45 वर्षों से संगीत प्रशिक्षण व फिल्म निर्देशन।
* विनित कुमार यादव: नेशनल पैरा एथलेटिक्स पदक विजेता।
* राकेश पाण्डे: रेलवे सेवानिवृत्त, प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर।
* मनोहर श्याम तिवारी: वरिष्ठ समाजसेवी।
* इशिका अग्रवाल: 'मिस टैलेंटेड' (इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 8)।
* हर्ष प्रजापति: बेसहारा पशुओं की सेवा एवं सर्प मित्र।
शासकीय सेवा सम्मान: कर्तव्यनिष्ठा की पहचान
अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित 14 शासकीय सेवकों को नवाजा गया:
* नगरपालिका टीम: मयंक अरोरा (उपयंत्री), सचिन बोरिकर (सहा. राजस्व निरीक्षक), राजा मालवीय, आराधना पठारिया, रितेश श्रीवास।
* स्वच्छता व सुरक्षा: राजेश श्रीवास्तव, मोहन कंडारे, लाल साहब चौरे (फायर ड्राइवर), कैलाश बाथरी, पंकज बरखने, देवेन्द्र सुक्कु।
* प्रशासन व पुलिस: संदीप दुबले (आरक्षक), सुमेर सिंह ठाकुर (तहसील), सुनील दुबे (शिक्षक व समाजसेवी)।
इन्होंने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
कार्यक्रम को सफल बनाने में जयकिशोर चौधरी (संचालक), अंकित चौरे (प्रभारी), कार्तिकेय पटैल, मुकेश चंद्र मैना (बैंड), उस्मान खान, आर.के. गौर, डॉ. मनीष चौरे, अरविंद ठाकुर, पूनम साहू, श्रुति अग्रवाल, अनुराधा मिश्रा, डॉ. राकेश मेहता और संजीव अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका श्वेता चौबे, वैशाली तोमर और सुरेश नावलेकर ने निभाई।
सांस्कृतिक प्रोग्राम में इनका रहा जलवा:
सांस्कृतिक प्रोग्राम में उच्चतर विभाग में कुसुम मालपानी स्कूल न्यास कालोनी प्रथम और द्वितीय रैंबो स्कूल रहा। माध्यमिक विभाग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, टी आर एम स्कूल पुरानी इटारसी द्वितीय और गुरु नानक पब्लिक स्कूल तृतीय रहा।
प्राथमिक विभाग में प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी प्रथम रहा। मां नर्मदा स्कूल द्वितीय स्थान और टी आर एम इंग्लिश मीडियम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विशेष प्रस्तुति:
बैंड प्रदर्शन में पीएम श्री शासकीय कन्या सूरजगंज स्कूल, टीआर एम स्कूल और सेंट मेरी स्कूल ने विशेष प्रस्तुति दी।
.jpg)
