ad

विहिप मातृशक्ति ने की भारत माता की आरती पूजन और गाए देशभक्ति के गीत लगाए नारे


 

विहिप मातृशक्ति ने की भारत माता की आरती पूजन और गाए देशभक्ति के गीत लगाए नारे

इटारसी । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति बहनों द्वारा मालवीयगंज स्थित भारत माता चौराहे पर भारत माता की आरती एवं पूजन की तथा देशभक्ति गीत गाकर व भारत माता के नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी,नगर सह संयोजिका आरती मालवीय,नगर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,नगर बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी,नगर सेवा प्रमुख प्रीति मालवीय,सह सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी,ज्योति गोहिया,मीरा दीवान,नीतू सराठे,कमला कौशिक,अनु चौरे,दुर्गा सोनी एवं लक्ष्मी जी की उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि यह आयोजन मातृशक्ति के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। उक्त जानकारी विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया के द्वारा प्रदान की गई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post